Friday, September 13, 2024
Latest:
करनालकारोबारकुरुक्षेत्रकैथलगुड़गाँवचंडीगढ़ज्योतिषझज्जरदेश-विदेशनारनौलपंचकुलापंजाबपलवलपानीपतफरीदाबादभिवानीमहेंद्रगढ़यमुनानगररेवाड़ीरोहतकसिरसासोनीपतहरियाणाहिसार

भाजपा अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, देश सेवा के लिए भाजपा सबसे बेहतर और बड़ा मंच,भाजपा ने रविवार को छह पन्ना प्रमुख सम्मेलन कर कार्यकर्ताओं को दिए जीत के मंत्र*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
भाजपा अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, देश सेवा के लिए भाजपा सबसे बेहतर और बड़ा मंच,भाजपा ने रविवार को छह पन्ना प्रमुख सम्मेलन कर कार्यकर्ताओं को दिए जीत के मंत्र*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- मिशन 2024 की विजयश्री के लिए भाजपा लगातार संगठन को और अधिक मजबूत करने में दिन रात एक किए हुए है। जून महीने में एक ही दिन में तीन-तीन लोकसभा स्तर की रैलियां और दो पन्ना प्रमुख सम्मेलन भाजपा आयोजित कर संगठन के कौशल का लोहा मनवा चुकी है। रविवार को भी हरियाणा में एक साथ छह विधानसभा क्षेत्रों में पन्ना प्रमुख सम्मेलन कर भाजपा ने अपनी संगठनात्मक ताकत का दूसरे राजनीतिक दलों को अहसास कराया है। सोनीपत विधानसभा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, महेंद्रगढ़ और सांपला में प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब और होडल, हथीन तथा पटौदी विधानसभा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ ने पन्ना प्रमुख सम्मेलन में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। पलवल जिला की हथीन और होड़ल तथा पटौदी विधानसभा पन्ना प्रमुख सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ ने पन्ना प्रमुखों को केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार को पुनः स्थापित करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता पार्टी का आधार स्तंभ है। कार्यकर्ताओं के दम पर ही 2014 से भारतीय जनता पार्टी की विजय यात्रा शुरू हुई । देश की जनता ने लगातार तीसरी बार फिर से मोदी को सेवा का मौका देने का मन बनाया लिया है।भाजपा कार्यकर्ता अपने आपको पीएम मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा जी का प्रतिनिधि मानकर कर अपने अपने पन्ने के मतदाताओं से सीधा जुड़ाव रखें।
धनखड ने कहा कि मोदी सरकार ने एक झटके में धारा-370 को समाप्त किया। यह सब आपके आशीर्वाद से हो पाया। आपने मोदी जी को दो-दो बार प्रधानमंत्री बनाया है। 2024 में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है और इस बार भी आप लोगों ने हरियाणा की 10 की 10 सीटें मोदी जी की झोली में डालनी है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज 40 विधानसभाओं में पन्ना प्रमुख सम्मेलन कर लिए गए हैं। जिस रफ्तार से पन्ना प्रमुख सम्मेलन हो रहे हैं, उससे यह माना जा रहा है कि अगस्त के अंत तक सभी 90 विधानसभाओं में पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन संपन्न कर लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 2 लाख, 3 हजार 576 पन्ना प्रमुख पंजीकृत भी हो चुके हैं, हमारा कारवां लगातार आगे बढ़ रहा है, आगामी दिनों में हम अपने इस महाअभियान को और गति देंगे, और विशेष अभियान चलाकर संगठन और पार्टी को और मजबूत करेंगे। औमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 9 साल में देश को सुरक्षित किया है, देश के गौरव को विश्व स्तर उंचा उठाने का काम किया है। मोदी सरकार के 9 वर्ष सुरक्षा, राष्ट्रीय गौरव, विकास व गरीब कल्याण के अभूतपूर्व संयोजन के 9 वर्ष पूरे हुए हैं। श्री धनखड़ ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भाजपा के पास पन्ना प्रमुखों से सुसज्जित सशक्त संगठन की टीम तैयार है। दूसरी तरफ कांग्रेस व अन्य राजनीतिक दल खंडित हो रहे हैं। अपने कद्दावर नेताओं को कांग्रेस सम्मान नही दे पाई। धनखड़ ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी हुड्डा परिवार तक सिकुड़कर रह गई है। कांग्रेस के जो कद्दावर नेता थे वो आज भाजपा परिवार के सदस्य हैं। कांग्रेस अंदरूनी झगड़ों से जूझ रही है और प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति बहुत ही कमजोर हो चुकी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने पन्ना प्रमुखों को पार्टी की बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा की रीति व नीति है कि पन्ना प्रमुख में से ही कोई प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व पार्टी अध्यक्ष सहित अन्य पदों पर विराजमान होकर देश की सेवा करते हैं। धनखड ने मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियां मंच से गिनवाई।
प्रदेश अध्यक्ष धनखड ने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का सबसे बड़ा मंच है। भाजपा न केवल देश की बल्कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और मजबूत सेवा भाव का संगठन है। आज भारत की विदेशों में अपनी पहचान बनी है। विदेशी धरती पर पीएम मोदी को कोई बोस कह कर सम्मान दे रहा है तो कोई सिर झुकाकर अभिनंदन कर रहा है। फ्रांस अपना सर्वाेच्च सम्मान प्रदान कर रहा है। मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बना। भव्य राम मंदिर निर्माण के हम साक्षी बन रहे हैं। भाजपा सरकार किसानों की खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध है। मोदी सरकार ने अंत्योदय की भावना से गरीब लोगों के जीवन स्तर को उंचा उठाया है।
आगामी कार्यक्रमों के बारे में बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा 7 से 15 अगस्त तक सभी 90 विधानसभाओं में तिरंगा यात्रा निकालेगी। जिला स्तर पर 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर भाजपा ऐसी पार्टी बन गई है जो बूथ स्तर पर मजबूत है। सम्मेलन में उपस्थित सभी पन्ना प्रमुखों का आह्वान किया कि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें और अपने-अपने क्षेत्र के कम से कम 100 मौजिज व्यक्तियों से संपर्क करके समर्थन मांगे। इसके अलावा हर वर्ग के लोगों से मिलकर केन्द्र सरकार की योजनाओं व कार्यक्रमों से जनता को अवगत करवाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रमों व नीतियों की जानकारी मिल सके।
आज के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक दीपक मंगला, पन्ना प्रमुख सम्मेलन के आयोजक विधायक प्रवीण डागर, विधायक सत्य प्रकाश जरावता, जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतियां, गार्गी कक्क्ड़ के अलावा अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!