अम्बालाकरनालकारोबारकुरुक्षेत्रकैथलचंडीगढ़चरखी दादरीजिंदजॉब करियरज्योतिषझज्जरदेश-विदेशपंचकुलापंजाबपलवलपानीपतफ़तेहाबादफरीदाबादयमुना नगरयमुनानगररेवाड़ीरोहतकशिक्षास्वास्थ्यहरियाणाहिसार

हरियाणा शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर ने सम्पादक राणा ओबराय से खास बातचीत में कहा भाजपा का जेजेपी से सरकार चलाने तक था गठबंधन न कि मिलकर चुनाव लड़ने तक,बाकी भाजपा हाईकमान पर निर्भर*

*हरियाणा शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर व सम्पादक राणा ओबराय की खास बातचीत*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर ने सम्पादक राणा ओबराय से खास बातचीत में कहा भाजपा का जेजेपी से सरकार चलाने तक था गठबंधन न कि मिलकर चुनाव लड़ने तक,बाकी भाजपा हाईकमान पर निर्भर*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर ने सम्पादक राणा ओबराय से खास बातचीत में कहा हमारी पार्टी भाजपा का जेजेपी के साथ गठबंधन 5 साल मजबूती से सरकार चलाने तक था जो हम चला रहे हैं। उन्होंने कहा जजपा से गठबंधन चुनाव लडने के लिए नही हुआ था। बाकी अंतिम फैंसला भाजपा हाईकमान पर निर्भर करता है। बेंगलुरु में हुई (upa)विपक्षी दलों की बैठक के बारे में मंत्री गुर्जर ने कहा अब कांग्रेस पहले जितनी मजबूत पार्टी नही है इसलिए कोई भी पार्टी कांग्रेस की लीडरशिप में लड़ने को तैयार नही होगी। उन्होंने कहा इसीलिए विपक्षी दलों का गठबंधन अब चलने वाला नही है। भाजपा नीत (NDA) गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा भाजपा सबसे मजबूत पार्टी है आज भी हमारे 303 सांसद हैं फिर भी हम अपने साथियों को साथ लेकर चलते हैं। सभी विपक्षी नेता मोदी की लीडरशिप का लोहा मानते हैं। मंत्री गुर्जर ने दावा करते हुए कहा केंद्र में एक बार फिर मोदी के नेतृत्व भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!