Tuesday, August 13, 2024
Latest:
अपराधअम्बालाकरनालकारोबारकुरुक्षेत्रकैथलचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

MLA ईश्वर सिंह थप्पड़ कांड में हरियाणा राज्य अनुसूचित आयोग ने लिया संज्ञान*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
MLA ईश्वर सिंह थप्पड़ कांड में हरियाणा राज्य अनुसूचित आयोग ने लिया संज्ञान*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा के कैथल में बाढ़ का निरीक्षण करने पहुंचे गुहला के विधायक ईश्वर सिंह को थप्पड़ मारने का मामला तूल पकड़ा जा रहा है। अब इस मामले का हरियाणा राज्य अनुसूचित आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग के अध्यक्ष डॉ. रविंदर बलियाला ने संज्ञान लिया है। उन्होंने अनुसूचित जाति के विधायक को उनकी आधिकारिक यात्रा के दौरान महिला द्वारा थप्पड़ मारने की घटना पर पुलिस महानिदेशक को कार्रवाई करने और एक व्यापक रिपोर्ट आयोग को सौंपने को कहा है।
उन्होंने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष से भी संपर्क किया है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो इसके लिए भी विधायी नीति तैयार करने का आग्रह किया। विदित रहे कि बाढ़ राहत कार्यां का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक ईश्वर सिंह को एक गांव में महिला ने रोष जताते हुए थप्पड़ जड़ दिया था। इसके बाद यह घटना पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई और बुधवार से ही सोशल मीडिया पर वायरल है। इसी रिपोर्ट पर हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग ने संज्ञान लिया है।
गांव भाटिया में महिला के थप्पड़ मारने पर जजपा विधायक ईश्वर सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वह जनप्रतिनिधि हैं। इस समय बाढ़ के कारण लोग परेशान हो चुके हैं। ऐसे में उनका गुस्सा होना वाजिब है। महिला ने जो हरकत की है उसमें उसकी नैतिकता पता चलती है। लोगों की परेशानियों सुनना और उन्हें दूर करना मेरा फर्ज है। इसी के तहत ही वह ग्रामीणों के बीच पहुंचे थे। ग्रामीणों को समझाया था कि पानी का बहाव अधिक हैं। बाढ़ में पानी बढ़ने पर एक एमएलए क्या कर सकता है। अकेला गुहला नहीं, बल्कि पूरा पंजाब व चंडीगढ डूबा है। प्रदेश में अंबाला व पंचकूला में परेशानी है। इसमें कोई कुछ नहीं कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!