Monday, July 1, 2024
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

10 सीनियर अफसरों को पीछे छोड़ IAS अनुराग वर्मा बने पंजाब के नए मुख्य सचिव*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
10 सीनियर अफसरों को पीछे छोड़ IAS अनुराग वर्मा बने पंजाब के नए मुख्य सचिव*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ :- अनुराग वर्मा पंजाब के नए मुख्य सचिव बनाए गए हैं। उनकी नियुक्ति के संबंध में कल आदेश जारी हो गया था। 1993 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग वर्मा वीके जंजुआ की जगह लेंगे, जो 30 जून को रिटायर हो रहे हैं। पंजाब के चीफ सेक्रेटरी पद की रेस में और भी कई अधिकारियों का नाम शामिल था, लेकिन अंत में अनुराग वर्मा के नाम पर मुहर लगी। अनुराग वर्मा इस समय स्टेट होम सेक्रेटरी के पद पर तैनात हैं। अब वो चीफ सेक्रेटरी के रूप में अपना काम संभालेंगे। अनुराग वर्मा को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का करीबी माना जाता है। ऐसे में चीफ सेक्रेटरी के पद पर अनुराग की नियुक्ति की अटकलें पहले से लगाई जा रही थी। अब आधिकारिक आदेश जारी हो चुका है।
*10 सीनियर अफसरों को पीछे छोड़ IAS अनुराग वर्मा बने पंजाब के नए मुख्य सचिव*
पंजाब के मुख्य सचिव पद के लिए अनुराग वर्मा के अलावा 1992 बैच के आईएएस अधिकारी केएपी सिन्हा, 1990 बैच के आईएएस अधिकारी वीके सिंह, अनिरुद्ध तिवारी, विनी महाजन, अंजली भावरा, रवनीत कौर का नाम रेस में था, लेकिन अंतिम मुहर अनुराग के नाम पर लगी। रिपोर्ट्स के अनुसार पंजाब के 10 सीनियर अफसरों को पीछे छोड़कर अनुराग वर्मा को चीफ सेक्रेटरी बनाया गया है। इन 10 अधिकारियों में से चार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं और दो पहले ही मुख्य सचिव रह चुके हैं। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने वाले सीनियर अफसरों में विनी महाजन (1987 बैच) शामिल हैं, जो 31 अक्टूबर, 2024 को सेवानिवृत्त होंगी। उनके अलावा अंजलि भावरा (1988 बैच), वीके सिंह (1990 बैच); और सीमा जैन (1991 बैच) शामिल हैं। मुख्य सचिवों के रूप में पंजाब में तैनात अन्य अफसरों में अनिरुद्ध तिवारी (1990 बैच, 30 अप्रैल, 2027 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं), अनुराग अग्रवाल (1990 बैच), ए वेणु प्रसाद (1991 बैच, 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं), सर्वजीत सिंह हैं। इसके अलावा राजी पी श्रीवास्तव (1992 बैच) और केएपी सिन्हा (1992 बैच) के अफसर भी शामिल हैं। अनिरुद्ध तिवारी पहले ही मुख्य सचिव रह चुके थे। उन्हीं की जगह जंजुआ ने ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!