Saturday, June 29, 2024
Latest:
कुरुक्षेत्रकैथलचंडीगढ़देश-विदेशराज्यहरियाणा

कांग्रेस सरकार आते ही निरस्त होंगे 720 प्राइवेट बसों के परमिट, ;- भूपिंदर सिंह हुड्डा

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,
कांग्रेस सरकार आते ही निरस्त होंगे 720 प्राइवेट बसों के परमिट ;- भूपिंदर सिंह हुड्डा
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कैथल ;- पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही प्राइवेट बसों के 720 परमिटों को रद्द करने का काम करेगी। प्रदेश की जनता मौजूदा सरकार की नीतियों से बेहद परेशान है। पूर्व मुख्यमंत्री ने देर शाम को कैथल में एक समारोह में शिरकत के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी हैं। प्रदेश में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। गुंडे सड़कों पर खुले घूम रहे हैं। आए दिन हो रही आपराधिक घटनाओं से आम आदमी अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है और सरकार की मंशा कानून और व्यवस्था चुरुस्त दरुस्त करने में नहीं है। जिस प्रदेश में कानून और व्यस्था ठीक नहीं होती उस प्रदेश का विकास नहीं हो सकता। इनेलो में चल रहे पारिवारिक विवाद पर बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इनलो सिर्फ पारिवारिक पार्टी है और उसके पास तो वोट भी पारिवारिक है। जल्द ही इनलो का अस्तित्व भी खत्म हो जाएगा। कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के अगले दावेदार पर पूछे जाने पर हुड्डा ने कहा कांग्रेस के अगले मुख्यमंत्री का चयन सही समय पर किया जायगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!