Tuesday, July 2, 2024
Latest:
करनालकुरुक्षेत्रचंडीगढ़देश-विदेशपानीपतयमुना नगरराज्यहरियाणा

कुंजपुरा रैली के माध्यम से सरकार के चार वर्षाे की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा जाएगा ;- कर्णदेव कांबोज*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,
कुंजपुरा रैली के माध्यम से सरकार के चार वर्षाे की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा जाएगा ;- कर्णदेव कांबोज*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
इंद्री ;- मंत्री कर्णदेव कांबोज ने इंद्री रेस्ट हाउस में रैली की तैयारियों को लेकर पत्रकार वार्ता को किया संबोधित
इंद्री। हरियाणा सरकार के चार वर्षाे की उपलब्धियों को कुंजपुरा में आयोजित जिला स्तरीय रैली के माध्यम से जनता के सामने रखा जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के इस कार्यकाल में पूरे प्रदेश का बिना भेदभाव के समान विकास करवाया गया है। हरियाणा सरकार ने घोषणा पत्र के अधिकतर वायदों को पूरा कर दिया है और आगामी एक वर्ष में सभी घोषणाओं को अमलीजामा पहनाया जाएगा। यह बात खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव कांबोज ने इंद्री रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। इस रैली की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ज्यादा सेे ज्यादा संख्या में करनाल जिले के लोग इस रैली में पहुंचे।
मंंत्री कर्णदेव कांबोज ने इस दौरान बताया कि चार साल बेमिसाल, जन विश्वास कुंजपुरा रैली को शिक्षा मंत्री रामबिलाश शर्मा और पीडब्लूडी मंत्री राव नरबीर बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करेंगे। दोनों मंत्री चार वर्ष की उपलब्धियों को जनता के सामने रखेंगे। इस रैली की खासियत होगी कि इंद्री हलके के लोग टै्रक्टर-ट्रालियों में बैठकर रैली स्थल तक पहुंचेेंगे। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने चार वर्षो के दौरान जो कार्य किए है उनको जनता तक पहुंचाने के लिए पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर इन रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछली सरकार ने अपने किए गए कार्यो को जनता के सामने नही रखा, क्योंकि वें पूरे हरियाणा का विकास करने की बजाए अपने एक विशेष क्षेत्र का विकास करते थे। इस सरकार में सबका साथ-सबका विकास और हरियाणा एक हरियाणवी एक के नारे को सार्थक करते हुए पूरे हरियाणा का चहुंमुखी विकास किया है।
कुंजपुरा रैली को लेकर जिला करनाल के लोगों के साथ-साथ इंद्री हलके के लोगों में काफी उत्साह है, क्योंकि यह रैली इंद्री हलके के गांव में आयोजित की जा रही है। इंद्री हलकेे से कई हजार लोग ढ़ोल-बाजों के साथ इस रैली में जाएगें। रैली के माध्यम से जन-जन तक सरकार की नितियों और विकास कार्यो का संदेश पहुंचेगा। मंत्री कांबोज ने बताया कि इस सरकार के कार्यकाल में कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग को लागू किया और कई अन्य सुविधाएं प्रदान की है। पुलिस कर्मचारियों के लिए सप्ताहिक छुट्टी का प्रावधान भी भाजपा सरकार ने किया है। लोगों को ज्यादा परिवहन सेवाएं प्रदान करने के लिए 720 बसें चलाने का सरकार ने फैसला लिया है। यह फैसला सरकार ने जनहित में लिया है। रोड़वेज कर्मचारी राजनीतिक षडयंत्र के तहत हड़ताल कर रहे है, लेकिन काफी संख्या में कर्मचारियों ने अपनी डयूटी ज्वाइन कर ली है। इस दौरान उन्होंने इनेलो और कांग्रेस में चल रहे वर्चस्व की लड़ाई पर भी निशाना साधा और कहा कि दोंनो पार्टियां प्रदेश में अपना जनाधार खो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!