Thursday, July 4, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणाहिसार

बिजली एवं जेल मंत्री रणजीत सिंह ने हिसार में सुनी आम लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को तुरंत समाधान करने के दिये आदेश*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
बिजली एवं जेल मंत्री रणजीत सिंह ने हिसार में सुनी आम लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को तुरंत समाधान करने के दिये आदेश*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हिसार में बिजली एवं जेल मंत्री रणजीत चौटाला ने जनता दरबार में समस्याएं सुनी। जिसमें अधिकतर समस्याएं ट्यूबवैल कनेक्शन की आई हुई थी। अधिकारियों को तुरंत समस्या का समाधान करने के आदेश दिए। जिन लोगों की समस्याओं का पिछली मीटिंग में समाधान हो गया था, वे बिजली मंत्री का मुंह मीठा करवाने भी पहुंचे। वहीं पानी सप्लाई को लेकर ग्रामीणों और SDO में बहस हो गई। शहर की स्कॉलर कॉलोनी के लोगों ने सोसाइटी पर एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त किए जाने पर बिजली मंत्री का आभार जताया। यह मामला करीब 3 साल से ज्यादा समय से अटका हुआ था। ग्रीवेंस में भी यह मामला चल रहा था क्योंकि सोसाइटी की पूर्व प्रधान पर भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी का मामला चल रहा है। इसलिए प्रधान के चुनाव नहीं हो रहे थे। अब नगर निगम कमिश्नर प्रदीप दहिया को एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त किया गया। जिसके बाद सोसाइटी की वोटिंग लिस्ट तैयार होगी।
खरकड़ी गांव के विजय सिंह ने मंत्री के सामने दुखड़ा सुनाते हुए कहा कि सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को अपनाने का परिणाम वह भुगत रहा है। जिस कारण उसे 20 लाख का नुकसान हो गया। परंतु उसने किसी अधिकारी को रिश्वत नहीं दी।
विजय सिंह ने कहा कि उसने सेक्टर 14 में 26 नवंबर 2012 में HSVP के ईओ के पास बिल्डिंग प्लान पास करवाने के लिए आवेदन किया। इसके बाद उसके पड़ोसी ने शिकायत दे दी कि बेसमेंट बनाने के कारण उनके घर में पानी घुस गया। ईओ ने पुलिस भेजकर मकान का काम रुकवा दिया। उसने HSVP के अधिकारियों को रिश्वत नहीं दी इसलिए उसे ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट जारी नहीं किया गया। वह अब भी एचएसवीपी, सिंचाई विभाग, कृषि विभाग, पंचायत विभाग और पशु पालन एवं डेयरिंग विभाग से भ्रष्टाचार की लड़ाई लड़ रहा है।

*लाइन लॉस के कारण सप्लाई बंद*
गांव सात रोड के लोगों ने बिजली मंत्री के समक्ष मामला रखा कि लाइन लॉस के कारण उनके गांव की सप्लाई कम कर दी गई है। तब मंत्री ने एसई को बुलाया तो उसने बताया कि पहले इस गांव में लाइन लॉस 33 प्रतिशत था, अब 23 प्रतिशत आ गया है। लाइन लॉस कम हो गया है, अब बिजली सप्लाई बढ़ा दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!