Sunday, February 23, 2025
Latest:
अपराधअम्बालाकरनालकारोबारकुरुक्षेत्रकैथलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतसोनीपतहरियाणाहिसार

पूर्व सीएम हूडा के नेतृत्व में हरियाणा कांग्रेस सोनीपत में करेगी बड़ी रैली*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पूर्व सीएम हूडा के नेतृत्व में हरियाणा कांग्रेस सोनीपत में करेगी बड़ी रैली*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के सोनीपत में आज कांग्रेस की संविधान बचाओ महारैली है। पार्टी ने साइबर थाना के पास ग्राउंड में इसको लेकर तैयारी की है। कांग्रेस का कहना है कि रैली राहुल गांधी की निडर और समझौताहीन लड़ाई के समर्थन में की जा रही है। सोनीपत पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा का गढ़ है और वे इस रैली में भीड़ जुटाकर पार्टी हाईकमान को ताकत दिखाने वाले हैं। रैली को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान की ओर से कार्यकर्ताओं को रैली में आमंत्रित किया गया है।
सोनीपत में कांग्रेस की रैली में पार्टी मामलों के हरियाणा के प्रभारी एवं सांसद श्री शक्तिसिंह गोहिल को अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यातिथि होंगे। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा भी महारैली को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!