करनालकुरुक्षेत्रकैथलखेलगुड़गाँवचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतफरीदाबादराज्यहरियाणा

सीएम खट्टर के लिए करनाल सीट की कुर्बानी देने व जनता के दिलो पर राज करने वाले भाजपा के अनुशासित सिपाही है दबंग पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
सीएम खट्टर के लिए करनाल सीट की कुर्बानी देने व जनता के दिलो पर राज करने वाले भाजपा के अनुशासित सिपाही है दबंग पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- करनाल से पूर्व विधायक व पूर्वमंत्री शशिपाल मेहता भाजपा के ऐसे कर्मठ कार्यकर्ता हैं जिन्होंने पार्टी के आदेश व सीएम मनोहरलाल से घनिष्ठ मित्रता होने के कारण करनाल विधानसभा से टिकट की दावेदारी छोड़ दी थी। पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता ने 1970 में आरएसएस का सदस्य बनने के बाद दिनरात पार्टी की सेवा की। 1987 में मेहता करनाल नगर परिषद के MC बने और अपने क्षेत्र में खूब विकास करवाये।जनता की दिनरात सेवा करने के कारण शशिपाल मेहता करनाल वासियों के दिलो में बस गए। भाजपा पार्टी ने शशिपाल मेहता पर विश्वास करते हुए इन्हें 1996 में भाजपा का टिकट दिया औऱ मेहता ने भारी मतों के अंतर से जीत हासिल की औऱ बंसीलाल की सरकार में कैबिनेट मंत्री बने। मंत्री रहते हुए शशिपाल मेहता न सिर्फ करनाल में खूब विकास कार्य किये बल्कि पूरे हरियाणा के भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा बताए गए सभी कार्य किये। जिसके कारण प्रदेश की जनता औऱ भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा हुआ। करनाल की सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने वाले शशिपाल मेहता ने भाजपा आलाकमान के आदेश व सीएम खट्टर से मित्रता के कारण करनाल विधायक की सीट पर अपना दावा छोड़ दिया। इस बलिदान के कारण शशिपाल मेहता भाजपा पार्टी औऱ करनाल के लोगो के दिलो में आदरणीय हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!