Saturday, June 29, 2024
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतभिवानीराज्यरेवाड़ीरोहतकहरियाणाहिसार

हरियाणा की बॉक्सर नीतू घनघस बनी विश्व विजेता, हरियाणा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने दी बधाई*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा की बॉक्सर नीतू घनघस बनी विश्व विजेता, हरियाणा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने दी बधाई*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर नीतू घनघस ने 48 किलो ग्राम वर्ग की विश्व प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर एक इतिहास बनाया है। ग़ौरतलब है कि नीतू हरियाणा के भिवानी जिले के की रहने वाली है और उसके पिता जयभगवान हरियाणा विधान सभा में तृतीय श्रेणी के कर्मचारी है। जय भगवान ने बताया बेटी की खेलों के प्रति दिलचस्पी देखते हुए अपना सब कुछ बेटी के भविष्य बनाने के लिए लगा दिया। जय भगवान पिछले कई वर्षो से बिना वेतन के छुट्टी पर चल रहे हैं क्योंकि इनका घर गाँव में है और बेटी को अभ्यास हेतु भिवानी शहर ले जाना और वापिस गाँव लाना होता है। खास बात यह है कि जैसे ही नीतू की विश्व विजेता बनने की खबर ज्ञान चंद गुप्ता अध्यक्ष हरियाणा विधान सभा को मिली तो उन्होंने तुरंत जय भगवान से सम्पर्क साधा और जय भगवान और नीतू को मुबारक दी और कहा कि नीतू बेटी की उपलब्धि ने सच में देश और विशेषकर हरियाणा राज्य को गौरवांवित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!