Saturday, June 29, 2024
Latest:
अपराधअम्बालाकरनालकारोबारचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा मुख्यसचिव के अनुसार कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति के मामलों की प्रक्रिया को सरल बनाने का लिया निर्णय!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा मुख्यसचिव के अनुसार कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति के मामलों की प्रक्रिया को सरल बनाने का लिया निर्णय!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति के मामलों की प्रक्रिया को सरल बनाने का निर्णय लिया है। मुख्य सचिव संजीव कौशल की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद कर्मचारियों के पुनर्नियोजन के मामले 3 दिन के भीतर मानव संसाधन तथा वित्त विभाग को भेजे जाएंगे। प्रस्ताव प्राप्त होने के 15 दिनों के भीतर मानव संसाधन तथा वित्त विभाग अपनी एडवाइज देंगे।
सरकार ने यह भी फैसला किया है कि कैबिनेट की आगामी बैठक में मंत्रिपरिषद के एजेंडे को रखा जाएगा। सरकार प्रवक्ता के अनुसार इस महीने के अंत में हरियाणा कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया जा सकता है। इसमें इस मुद्दे के साथ ही कर्मचारियों से जुड़े दूसरे मुद्दों को भी सरकार रखेगी।
कई बार यह देखा गया है कि प्रशासनिक विभागों द्वारा सहमति या सलाह के लिए मानव संसाधन तथा वित्त विभाग को भेजे जाने वाले पुनर्नियोजन के मामलों में देरी हो रही है, जिसके कारण ऐसे प्रस्ताव मंत्रिपरिषद के समक्ष रखे जाते हैं। मंत्रिपरिषद द्वारा इस संबंध में गंभीरता से विचार किया गया और कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति के मामलों की प्रक्रिया को सरल बनाने का निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!