Saturday, June 29, 2024
Latest:
अपराधअम्बालाकरनालकारोबारकुरुक्षेत्रकैथलखेलगुड़गाँवचरखी दादरी

पूर्व CM हुड्‌डा के गढ़ में शैलजा की एंट्री ने फिर बढ़ाई गुटबाजी, पूर्व सीएम का बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा एक व्यक्ति से नही हो सकती कांग्रेस पार्टी मजबूत?*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,
पूर्व CM हुड्‌डा के गढ़ में शैलजा की एंट्री ने फिर बढ़ाई गुटबाजी, पूर्व सीएम का बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा एक व्यक्ति से नही हो सकती कांग्रेस पार्टी मजबूत?*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
रोहतक ;- एक दिन पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ की प्रभारी कुमारी शैलजा ने पूर्व सीएम हुड्‌डा के गढ़ में सेंधमारी की। शैलजा रोहतक में पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंची थी। उन्होंने बिना नाम लिए भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा पर निशाना साधा था।
कुमारी शैलजा ने कहा कि राजनीतिक पार्टी वर्कर्स और नेतृत्व से मजबूत होती है। उन्होंने कहा उनके कार्यकाल में और उससे पहले भी हरियाणा में संगठन नहीं बना था। यह शीर्ष नेताओं की ही कमी रही, जो संगठन बनना चाहिए था, वह नहीं बन सका। उन्होंने कहा एक व्यक्ति से पार्टी मजबूत नहीं हो सकती है। प्रदेश में संगठन नहीं बनने के कारण हम पिछला चुनाव भी हारे थे । उन्होंने कहा अब जल्द प्रदेश में संगठन बनने की उम्मीद है। नसीहत देते हुए कहा नेताओं को पार्टी व लोगों के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी हो सकती है पर हम सब कांग्रेस और हाथ के लिए शीर्ष नेतृत्व के नीचे काम कर रहे है। जो कार्यकर्ता संगठन में अनदेखी के कारण वंचित रहे वे अभी भी बिना किसी पद के कांग्रेस को मजबूत करने में लगे है। गुटबाजी तो कहने की बात है। नेताओं को कांग्रेस और अपने लोगो के लिए काम करना चाहिए, न की सिर्फ अपने लिए। उन्होंने कहा हरियाणा में 2024 में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उससे पहले लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस हरियाणा की दस की दस सीट जीतेगी।
कुमारी शैलजा ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बीजेपी के गले से नहीं उतर रही। बीजेपी सरकार की नाकामियों को कांग्रेस जनता के बीच लेकर जा रही है। सरपंचों की मांग पर कहा खट्टर सरकार सरपंचों पर लाठी बरसाने की बजाए उन्हें संतुष्ट करे। यदि सरकार सही कर रही है तो सरपंचों को क्यों नहीं समझा पा रही सरकार।शैलजा के बयानों पर राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ऐसे बयानों से फिर प्रदेश में गुटबाजी को बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!