Thursday, September 19, 2024
Latest:
अपराधअम्बालाकरनालकारोबारकुरुक्षेत्रकैथलगुड़गाँवचंडीगढ़चरखी दादरीजिंदझज्जरदेश-विदेशनारनौलपंचकुलापंजाबपलवलपानीपतफ़तेहाबादफरीदाबादमहेंद्रगढ़यमुनानगरराज्यशिक्षासिरसासोनीपतहरियाणाहिसार

कांग्रेस आलाकमान ने हरियाणा कांग्रेस संगठन सूची को फिर लटकाया, पिछले 8 वर्षों से असंगठित है हरियाणा कांग्रेस?*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कांग्रेस आलाकमान ने हरियाणा कांग्रेस संगठन सूची को फिर लटकाया, पिछले 8 वर्षों से असंगठित है हरियाणा कांग्रेस?*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
दिल्ली ;- लगभग एक सप्ताह पहले कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता संगठन बनने की आहट को लेकर एक्टिव हो गए थे और अपने समर्थकों को एडजस्ट कराने की जुगत में लग गए थे । परन्तु कांग्रेस आलाकमान ने फिर कांग्रेसी नेताओं का सूची जारी न करके गच्चा दे दिया। संगठन सूची की घोषणा की भनक लगते ही पार्टी विधायक किरण चौधरी दिल्ली पहुची थी। हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने भी दिल्ली रवाना होने में देर नही लगाई थी। निजी सुत्रो की मानें तो हरियाणा कांग्रेस के संगठन का पूरा खाका खींचा जा चुका है। जिलाध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्षों के नामों की सूची पहले से ही हाईकमान के पास है। आदमपुर उपचुनाव से पहले ही पार्टी की ओर से यह सूची आलाकमान को भेजी जा चुकी है, लेकिन गुटबाजी के कारण यह लिस्ट सार्वजनिक नहीं की जा सकी है। चूंकि अब चुनाव हैं इस कारण से पार्टी संगठन पर ज्यादा फोकस कर रही है। प्रदेश में 22 जिले हैं, लेकिन हरियाणा कांग्रेस कुछ बड़े जिलों में 2 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति करेगी। बताया जा रहा है कि 22 जिलों में 33 जिलाध्यक्ष बनाए जाएंगे। शहरी और ग्रामीण जिलाध्यक्ष अलग-अलग बनाए जाएंगे। अंबाला जिले में 3 जिलाध्यक्ष होंगे। इसी प्रकार से 180 ब्लॉक के प्रधान बनाए जाने हैं। करीब इतने ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य भी बनाए जाएंगे। सवाल यह उठता है कब तक?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!