Thursday, September 19, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

हरियाणा सरकार में BJP+JJP का कैसा गठबंधन! जजपा कोटे से जिला परिषद का चेयरमैन बने विजय सिंह ने 20 दिन बाद JJP छोड़ भाजपा का थामा दामन!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा सरकार में BJP+JJP का कैसा गठबंधन! जजपा कोटे से जिला परिषद का चेयरमैन बने विजय सिंह ने 20 दिन बाद JJP छोड़ भाजपा का थामा दामन!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- कहावत है कि राजनीति में अपने बाप पर भी भरोसा न करो। यही कहावत अब BJP, JJP गठबंधन को लेकर कही जा सकती है। सवाल यह है कि JJP कोटे से जिला परिषद का चेयरमैन बने व्यक्ति को भाजपा ने अपनी पार्टी में शामिल क्योँ किया।क्या यह गठबंधन धर्म के खिलाफ नही है। मीडिया और जनता में दोनो दल गठबंधन की बाते करते है वास्तव में यह मजबूरी बंधन है। करनाल से MLA तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के गुरुवार को करनाल शहर में आने से पहले ही सरकार की सहयोगी पार्टी जननायक जनता पार्टी(जजपा) को BJP ने एक बड़ा झटका दिया है। जजपा कोटे से जिला परिषद का प्रधान बने विजय सिंह ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। खास बात ये है कि विजय सिंह ने चुनाव के बाद एक महीने के अंदर दो बार अपना पाला बदला है। अभी इन्हें जिला परिषद प्रधान बने 20 दिन ही हुए थे कि उन्होंने अपनी आस्था बीजेपी में जताते हुए पार्टी में शामिल हो गए।
बता दें कि गत 24 दिसंबर को जिला परिषद के प्रधान व उप प्रधान का चुनाव सर्वसम्मति से कराया गया था। जिसमें जजपा समर्थित वार्ड चार के जिला परिषद सदस्य विजय सिंह प्रधान और भाजपा समर्थित वार्ड नंबर 7 के पार्षद धर्म सिंह उप प्रधान चुने गए। चुनाव परिणाम आने के बाद विजय सिंह केंद्रीय राज्यमंत्री के आवास पर जाकर सुबह भाजपा का पटका पहना था। शाम होते ही वह जजपा के समर्पित सिपाही बताने लगे थे। वह परिषद प्रधान भी जजपा के कोटे से बने थे। लेकिन 20 दिन में ही इनका जजपा से माेह भंग हाे गया और गुरुवार को वह भाजपा में शामिल होने का ऐलान कर दिया। जिला परिषद के प्रधान, वार्ड नंबर 04 के पार्षद विजय सिंह(48) दसवीं पास हैं और जनरल स्टोर चलाते हैं। ये 2.70 लाख रुपए के मालिक हैं। जानकर हैरानी होगी कि इनके पास न तो कोई मकान है न ही दुकान। कोई गाड़ी भी नहीं है। न ही इनके पास कोई सोना चांदी है। इन्होंने कोई बीमा भी नहीं कराया है। अर्थात इनके नाम कोई पॉलिसी तक नहीं है। ये हम नहीं बल्कि इनके शपथ पत्र बता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!