Tuesday, July 2, 2024
Latest:
अम्बालाकरनालकारोबारकुरुक्षेत्रकैथलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

अंबाला के सांसद रतन लाल कटारिया का बीमारी के चलते निधन, चंडीगढ़ PGI में ली अंतिम सांस*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
अंबाला के सांसद रतन लाल कटारिया का बीमारी के चलते निधन, चंडीगढ़ PGI में ली अंतिम सांस*
,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के अंबाला से BJP सांसद रतन लाल कटारिया का निधन हो गया है। कटारिया ने बीती रात PGI चंडीगढ़ में अंतिम सांस ली। वह पिछले कई दिनों से निमोनिया के चलते PGI में भर्ती थे। उनकी अंतिम यात्रा पंचकूला के मनसा देवी कॉम्प्लेक्स सेक्टर-4 से सुबह 11:30 बजे निकलेगी। दोपहर 12 बजे मनीमाजरा में अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने सांसद की मौत पर दुख जताया है। दुष्यंत ने लिखा है कि वरिष्ठ नेता रतन लाल कटारिया का आकस्मिक निधन प्रदेश की राजनीति के लिए ये बड़ी क्षति है।
*1980 में बने थे भाजयुमो के उपाध्यक्ष*
रतन लाल कटारिया को 1980 में भाजयुमो का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद वह पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता, प्रदेश मंत्री, अनुसूचित जाति मोर्चा के अखिल भारतीय महामंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री तक के सफर के बाद उन्हें जून 2001 से सितंबर 2003 तक भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया। 1987-90 में प्रदेश सरकार के संसदीय सचिव एवं हरिजन कल्याण निगम के चेयरमैन बने। जून 1997 से जून 1999 तक वह हरियाणा वेयर हाउसिंग के चेयरमैन रहे। 6 अक्टूबर 1999 को रतन लाल कटारिया अंबाला से सांसद निर्वाचित हुए। वर्ष 2014 के चुनाव में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार वाल्मीकि को हराकर जीत का रिकार्ड बनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!