करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

इनैलो का हरियाणा की खट्टर सरकार को अल्टीमेटम, कहा संदीप सिंह को 15 दिन में गिरफ्तार न किया तो सड़कों पर उतरेंगी इनैलो*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
इनैलो का हरियाणा की खट्टर सरकार को अल्टीमेटम, कहा संदीप सिंह को 15 दिन में गिरफ्तार न किया तो सड़कों पर उतरेंगी इनैलो*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- हरियाणा सरकार के मंत्री विवाद में अब सियासी रंग पूरी तरह से चढ़ गया है। संदीप सिंह की गिरफ्तारी और बर्खास्तगी को लेकर INLD ने हरियाणा राजभवन कूच किया। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव सुनैना चौटाला ने बताया कि इस मामले में कार्यवाही के लिए राज्यपाल के माध्यम से 15 दिन का अल्टीमेटम सरकार को दिया गया है।
इनेलो महिला प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा देवी ने कहा कि पार्टी राजनीतिक पार्टी के साथ-साथ एक सामाजिक पार्टी है और यह हमारा सामाजिक दायित्व बनता है कि एक पीड़ित महिला कोच को न्याय दिलवाने के लिए उसके साथ खड़े रहें।
भाजपा सरकार ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा देकर महिलाओं के वोट लिए और सत्ता हासिल की, लेकिन इसके उलट एक बेटी के साथ सत्ता के नशे में चूर भाजपा के मंत्री द्वारा सरेआम दुर्व्यवहार किया गया और पूरी भाजपा सरकार उस मंत्री को बचाने में जुटी है। वहीं, महिला प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला ने कहा कि हम भाजपा सरकार के खेल मंत्री को बर्खास्त करने और गिरफ्तार करने की मांग को लेकर राज्यपाल से मिले हैं। अगर 15 दिन तक खेल मंत्री को बर्खास्त और गिरफ्तार नहीं किया तो इनेलो पार्टी की महिला विंग भाजपा सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में सड़कों पर उतरेगी। मुख्यमंत्री व मंत्री के निवास को घेरेगी।
उन्होंने कहा कि खेल मंत्री इस पूरे मामले को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं और बचने की कोशिश कर रहे हैं। इनेलो पार्टी न्याय दिलवाने के लिए कोच के साथ खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!