Thursday, July 4, 2024
Latest:
अपराधकरनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह विवाद में चंडीगढ पुलिस ने जांच की शुरू, महिला कोच से चंडीगढ़ पुलिस ने लंबे समय तक की पूछताछ*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह विवाद में चंडीगढ पुलिस ने जांच की शुरू, महिला कोच से चंडीगढ़ पुलिस ने लंबे समय तक की पूछताछ*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह और जूनियर महिला कोच मामले की जांच चंडीगढ़ पुलिस ने शुरू कर दी है। महिला कोच को चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-26 थाना बुलाया है। जहां चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारियों ने लगभग साढ़े 7 घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद गुपचुप तरीके से महिला कोच को लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष 164 के बयान दर्ज कराए।
वहीं, खेल विभाग छोड़ चुके संदीप सिंह के घर आज भी सन्नाटा पसरा हुआ है। चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारी इस पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। जूनियर महिला कोच ने पूछताछ से पहले संदीप सिंह पर फिर हमला बोलते हुए सभी पदों पर इस्तीफा मांगा है। पुलिस के सूत्रों ने बताया कि महिला का मोबाइल फोन पुलिस ने जांच के दौरान जब्त कर लिया है। चंडीगढ़ सेक्टर 26 थाने में देर रात तक जूनियर महिला कोच से पूछताछ जारी रही।
चंडीगढ़ सेक्टर 26 थाने में देर रात तक जूनियर महिला कोच से पूछताछ जारी रही।
हरियाणा के पंचकूला स्टेडियम में तैनात महिला कोच ने बताया कि उसे धमकियां मिल रही हैं, लेकिन वह किसी भी धमकी या दबाव से नहीं डरती। वह हर स्तर पर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। उसे किसी प्रकार के दबाव का डर नहीं लगता है। महिला कोच ने बताया कि उसे चंडीगढ़ पुलिस की जांच पर पूरा भरोसा है। इससे पहले वह हरियाणा पुलिस की जांच कमेटी के सामने पेश होने से इंकार कर चुकी है। जूनियर महिला कोच ने कानूनी प्रक्रिया में शामिल होने के लिए 10 दिन का अवकाश लिया है। पीड़िता का कहना है कि लड़ाई लंबी है, इसके साथ ही अपने आत्मसम्मान को बचाने के लिए वह हर तरह से तैयार रहना चाहती है। महिला कोच ने बताया कि विवाद से जुड़े सभी सबूत उसने जुटा लिए हैं, कुछ पुलिस को सौंप दिए हैं। कुछ अभी बाकी हैं, जो जल्द ही पुलिस को सौंप दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!