Saturday, July 27, 2024
Latest:
अपराधगुड़गाँवचंडीगढ़देश-विदेशपानीपतराज्यहरियाणा

राणा ओबराय राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़, ,,,,,,,,,,, हरियाणा में निकला कानून व्यवस्था का दिवाला, औरतें बच्चे और न्यायपालिका भी नही रही सुरक्षित ;- अभय चौटाला

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,
हरियाणा में निकला कानून व्यवस्था का दिवाला, औरतें बच्चे और न्यायपालिका भी नही रही सुरक्षित ;- अभय चौटाला
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
गुरुग्राम ;- हरियाणा में जब न्यायपालिका सुरक्षित नहीं रही तो आम आदमी सुरक्षित कहां से होगा यह विचार हरियाणा विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता अभय चौटाला ने राष्ट्रीय खोज के संपादक राणा ओबराय से टेलिफोनिक बातचीत में कहें। अभय चौटाला ने कहा आज हरियाणा के अंदर कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। यहां औरत, बच्चे व आम आदमी पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। अभय चौटाला ने कहा की इस प्रदेश में बदमाश लोग पहले व्यापारियों को फिरौती के लिए धमकी देते हैं और फिर बाद में उसका क़त्ल कर देते हैं। इतना होने के बावजूद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंचती है तो ऐसे प्रदेश के अंदर कैसे कोई आम आदमी सुरक्षित रह सकता है। उन्होंने गुरुग्राम के हुए दर्दनाक हादसे के बारे में बोलते हुए कहा कि जब न्यायपालिका के न्यायधीश का परिवार सरेआम गोलियों का शिकार हो जाता है तो आम आदमी कैसे अपने आप को सुरक्षित सोच सकता है। उन्होंने कहा इस सरकार को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए और प्रदेश में गवर्नर राज स्थापित होना चाहिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!