करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

पुलिस ने चार्टर्ड अकाउंटेंट को ब्लैकमेल करने के मामले में चंडीगढ़ की एक महिला को किया गिरफ्तार!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पुलिस ने चार्टर्ड अकाउंटेंट को ब्लैकमेल करने के मामले में चंडीगढ़ की एक महिला को किया गिरफ्तार!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- पंचकूला में पुलिस ने चार्टर्ड अकाउंटेंट को ब्लैकमेल करने के मामले में चंडीगढ़ की एक महिला स्नेह को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार महिला ने सीए को बुलाया और अपने साथियों से मिलकर धमकाया कि या तो 50 लाख रुपए दे, नहीं तो दुष्कर्म आदि के केस में फंसा देगी। सीए ने उस काे 25 लाख रुपए का चेक दिया था। चेक को बैंक में न लगाना पड़े इसके लिए तुरंत एक लाख की डिमांड कर रही थी। पंचकूला सेक्टर-5 थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोहाली निवासी व्यक्ति ने दी शिकायत में बताया है कि वह पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट है और उसके किसी जानकार के द्वारा उसकी जान-पहचान महिला स्नेह से हुई थी। इसके बाद महिला अपनी घरेलू परेशानी बता कर उससे पैसे मांगती रहती थी और वह भी दे देते थे।
कुछ समय बाद महिला ने उसको सेक्टर 5 स्थित एक होटल के बाहर में बुलाया। महिला पहले से ही अपने जानकारों के साथ गाड़ी में बैठी थी। शिकायतकर्ता को भी उसी गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद महिला ने उसको कहा कि वह उसे 50 लाख रुपए दे दे नहीं तो मैं उसे गलत काम के आरोप में फंसा दूंगी या मरवा दूंगी। सीए ने बताया कि उसने बदनामी के डर से अपने दोस्त को बुलाया और उसके नाम से 25 लाख का चेक महिला को दे दिया। इसके बाद महिला चेक बैंक में लगाने का डर दिखाकर उससे 1 लाख रुपए की डिमांड कर रही थी। परेशान होकर मामले की जानकारी सेक्टर 5 थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला स्नेह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!