Friday, June 28, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतभिवानीराज्यरोहतकहरियाणाहिसार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड ने सांसद संजय भाटिया को दे दी छुट्टी! BJP संगठन में अब छुट्टी लेने औऱ देने का प्रचलन हो गया शुरू?*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड ने सांसद संजय भाटिया को दे दी छुट्टी! BJP संगठन में अब छुट्टी लेने औऱ देने का प्रचलन हो गया शुरू?*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- विश्व की सबसे बड़ी पार्टी कहलाने वाली पार्टी भाजपा में छोटे से लेकर बड़े से बड़े कार्यकर्ता यह कहते हुए नही थकते की पार्टी जो आदेश करती है या करेगी उसे मानना पड़ता है। इसके विपरीत 7 दिन पहले ही नगरपरिषद भिवानी के चुनाव प्रभारी बनाये गए पूर्व प्रदेश महासचिव व सांसद संजय भाटिया के स्थान पर हिसार नगरनिगम के मेयर रोहित सरदाना को चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। आज जब राष्ट्रीय ख़ोज/ भारतीय न्यूज ने इस प्रकरण पर खबर लिखी तो *प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड ने सम्पादक राणा ओबराय को मेसिज के जरिये बताया कि संजय भाटिया ने खुद छुट्टी मांगी है क्योकि वह यूपी चुनाव में बहुत समय लगा कर आये है। हो सकता है यह भी एक कारण हो*, परन्तु चर्चाकारों का मानना है कि जब से ओपी धनखड हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बने हैं तब से उन्हें सिर्फ काम करने वाले कार्यकर्ता ही पसंद है न कि बहानेबाजी करने वाले! यह भी सत्य है सुभाष बराला के कार्यकाल में सांसद संजय भाटिया की तूती बोलती थी जिसमे आजकल छेद हो गए हैं। अर्थात संगठन मेकनिजम के माहिर वर्तमान हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड के कार्यकाल में संजय भाटिया का रुतबा कुछ कम हो गया है? चर्चाकार इसे गुटबाजी मानते हैं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!