Sunday, February 23, 2025
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

चाै. देवीलाल की जयंती रैली में विपक्ष एकजुट, भाजपा के खिलाफ एक साथ रहने का संकल्प*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चाै. देवीलाल की जयंती रैली में विपक्ष एकजुट, भाजपा के खिलाफ एक साथ रहने का संकल्प*
,,,,,,,,,,,,,,,,
फतेहाबाद ;- पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व.चौधरी देवीलाल की 109वीं जयंती पर आज इनेलो ने फतेहाबाद में सम्मान दिवस रैली की। रैली में एक ही मंच पर विपक्ष के कई दिग्गज मौजूद रहे। इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने सबसे आखिर में रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वह देसी भाषा में इतना ही कहना चाहेंगे कि इनेलो का राज बना दो, मैं सबके सारे काम कर दूंगा। चौटाला ने बुजुर्गों, महिलाओं, बेरोजगारों और किसानों के लिए कई घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में हरियाणा में इनेलो की सरकार बनने के एक साल के अंदर सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर का निर्माण किया जाएगा। चौटाला ने कहा कि इनेलो के सत्ता में आने पर ईनेम पोर्टल की व्यवस्था खत्म कर फसलों की खरीद आढ़तियों के जरिये सुनिश्चित बनाई जाएगी। चौटाला ने कहा कि उन्हें 3000 से ज्यादा युवाओं को नौकरी देने की वजह से 10 साल की सजा काटनी पड़ी। उन्हें इस बात का कोई अफसोस नहीं है।
रैली में बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि यह तीसरा मोर्चा नहीं है, यह तो पहला मोर्चा है। हम सब एक साथ रहेंगे, तो ही मजबूत होंगे। मैं प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं हूं। मैं सिर्फ भाजपा के खिलाफ विपक्ष को साथ लाने की कोशिश कर रहा हूं। इसके बाद बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि आज देश की जो स्थिति बनी हुई है वो किसी से छिपी नहीं है। वो (भाजपा) लोग चाहते हैं कि इस देश का सब कुछ समाप्त हो जाए, केवल भाजपा, संघ और उनके कुछ साथी रह जाए। आज हम उन किसानों को धन्यवाद देते हैं जिनके बेटे जवान(फौजी) हैं क्योंकि जवानों ने देश को बचाने का काम किया है। मैं आप लोगों का धन्यवाद करने आया हूं कि किसानों ने किसान आंदोलन कर संघियों को अच्छे से सबक सिखाने का काम किया। उन्होंने कहा कि अब कोई एनडीए नहीं है। शिवसेना, अकाली दल, जद (यू) जैसे भाजपा सहयोगियों ने लोकतंत्र को बचाने के लिए इसे छोड़ दिया है। लालू प्रसाद यादव के बेटे, बिहार के डिप्टी सीएम और RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि ताऊ देवीलाल और उनके पिता के संबंध बेहद मधुर रहे हैं। ताऊ देवीलाल ने ही लालू प्रसाद यादव को राजनीति में आगे बढ़ाया। अगर वह भी आज बिहार के डिप्टी सीएम बन पाए हैं तो इसके पीछे भी कहीं न कहीं ताऊ देवीलाल की ओर से उनके पिता को सिखाई गई राजनीति ही है। तेजस्वी यादव ने कहा कि अब देश में कोई NDA नहीं है। जदयू, शिवसेना और अकाली दल जैसी पार्टियां देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा को छोड़ चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!