Friday, September 20, 2024
Latest:
अपराधकरनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

पानीपत जेल में सजा काट रहे बंदियों के परिजनों ने जेल प्रशासन पर गम्भीर आरोप लगाने के साथ किया प्रदर्शन*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पानीपत जेल में सजा काट रहे बंदियों के परिजनों ने जेल प्रशासन पर गम्भीर आरोप लगाने के साथ किया प्रदर्शन*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पानीपत ;- पानीपत जिला जेल के बाहर सोनीपत के गांव जागसी और कथुरा के लोगों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी लोगों का आरोप है कि उनके बेटे, भाई विभिन्न केसों में पानीपत जेल में बंद हैं।
बंदियों पर हत्या की साजिश, लूट जैसे संगीन आरोप लगे हैं। इसी के चलते जेल प्रशासन उन्हें प्रताड़ित कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रताड़ना के चलते करीब 30 बंदी भूख हड़ताल पर हैं। परिजनों के आरोप है कि जेल प्रशासन उनके बच्चों से पैसे और महंगी शराब की डिमांड करते हैं। ये मांगे पूरी करने के बाद भी जेल प्रशासन की मांग बढ़ गई, इसलिए उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। आरोप लगाते हुए सोनीपत के गांव जागसी निवासी रामकुमार ने बताया कि पानीपत जेल में उसके दो बेटे बंद है। दोनों पर डबल मर्डर केस में साजिश रचने के आरोप हैं। उसके एक बेटे ने बीती 31 दिसंबर की रात को चद्दर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। रामकुमार के मुताबिक बेटे ने जेल प्रशासन की प्रताड़ना और मांग के चलते यह कदम उठाया था। उन्होंने जेल DSP जोगिंदर देशवाल पर महंगी शराब की मांग करने, पैसों की मांग करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अब दीपक हुड्‌डा DSP आए हैं, जिन्होंने भी इसी तरह का बर्ताव करना शुरू कर दिया है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाए कि वे डीएसपी को 14 लाख रुपए दे चुके हैं, मगर और मांग के लिए वे बंदियों को प्रताड़ित कर रहे हैं। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर बंदियों को जेल की चक्की में बंद कर दिया गया। वहां न ही उन्हें खाना मिल रहा है और न ही उन्हें अन्य कैदियों की तरह जेल परिसर में घूमने दिया जा रहा है। जिससे बंदी काफी प्रताड़ित हैं। गांव कथूरा निवासी धर्मबीर ने बताया कि उसने अपने बेटे से जेल में मुलाकात की। बेटे ने बताया कि उसने जेल में 3 दिन से खाना नहीं खाया है। क्योंकि जेल प्रशासन उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा है। पिता ने कहा कि अगर उनके बेटे ने कोई गलत कदम उठा लिया तो इसका जिम्मेदार जेल प्रशासन होगा। डीएसपी दीपक हुड्‌डा प्रताड़ित कर रहे हैं। जेल प्रशासन की पैसों की मांग है। बेटे ने यह भी बताया कि अगर हालत ये ही रहे तो वे सुसाइड करने पर मजबूर होंगे। सोनीपत के गांव मलाना निवासी अभिमन्यु ने बताया कि उसका बेटा जेल में लूट के आरोप में बंद है। उसके बेटे को नाजायज फंसाया गया है। जेल प्रशासन उसके बेटे को लगातार प्रताड़ित कर र हा। उसका बेटा 11 माह से जेल में बंद है। डीएसपी दीपक हुड्‌डा के आने के बाद उसके बेटे को चक्की में बंद कर दिया गया है। रुपए की मांग के लिए बंदियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। जेल DSP जोगिंदर देशवाल ने मीडिया से हुई बातचीत में कहा कि सभी आरोप निराधार हैं। आरोपी कई बार जेल में मोबाइल फोन इस्तेमाल करते पाए गए हैं। उस पर लगातार कैदी अधिनियम के तहत केस दर्ज हो रहे हैं। इसी के चलते वह मोबाइल फोन का प्रयोग न कर पाएं, उन्हें चक्की में बंद किया गया है। मगर, जेल प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं, जोकि सभी गलत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!