Saturday, June 29, 2024
Latest:
अम्बालाकरनालकारोबारकुरुक्षेत्रकैथलखेलगुड़गाँवचंडीगढ़चरखी दादरीजॉब करियरज्योतिषदेश-विदेशनारनौलपंचकुलापंजाबपलवलपानीपतफ़तेहाबादफरीदाबादराज्यशिक्षासिरसासोनीपतस्वास्थ्यहरियाणाहिसार

हरियाणा उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व जेजेपी पार्टी के अनमोल रत्न है प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह, कार्यकर्ताओ को डिप्टी सीएम की अनुपस्थिति नही होने देते महसूस*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व जेजेपी पार्टी के अनमोल रत्न है प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह, कार्यकर्ताओ को डिप्टी सीएम की
अनुपस्थिति नही होने देते महसूस*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- हरियाणा की गठबंधन सरकार में जेजेपी पार्टी के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, विकास एवं पंचायत मन्त्री देवेंद्र बबली, राज्यमंत्री अनूप सिंह धानक शामिल हैं। जेजेपी पार्टी का चंडीगढ में प्रदेश मुख्यालय है और प्रदेश सचिव का कार्यभार रणधीर सिंह देख रहे है। आज जब राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज की टीम ने जेजेपी प्रदेश कार्यालय में जाकर देखा कि जेजेपी कार्यकर्ता व आम लोग अपना निजी कार्य करवाने के लिए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला या मंत्रियों के निवास पर चंडीगढ़ जाते हैं। परन्तु कई बार ऐसा होता है कि उपमुख्यमंत्री या मंत्री अपने निवास पर कार्यकर्ताओं अथवा आम लोगों को न होने की वजह से मिल नही पाते। हताश और निराश होकर यह जेजेपी कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय में आकर प्रदेश सचिव रणधीर सिंह से मिलते हैं। प्रदेश सचिव रणधीर सिंह आये हुए कार्यकर्ताओं को न सिर्फ मान सम्मान देते हैं। बल्कि अधिकारियों को फोन करके उनके काम करने के लिए भी कहते हैं। इससे कार्यकर्ता और आम आदमी बहुत खुश होता है और कहने लग जाता है की प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह ने हमें उपमुख्यमंत्री की अनुपस्थिति को महसूस नहीं होने दिया और कोशिश करके हमारा काम करवाया है। इससे साबित होता है कार्यालय सचिव रणधीर सिंह उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व जननायक जनता पार्टी के अनमोल रतन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!