Monday, July 1, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतसिरसाहरियाणाहिसार

सांसद दीपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस ने कुलदीप बिश्नोई को आदमपुर में घेरने की तैयारी*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
सांसद दीपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस ने कुलदीप बिश्नोई को आदमपुर में घेरने की तैयारी*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हिसार ;- आदमपुर के विधायक कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने के बाद अब कांग्रेस ने कुलदीप को घेरने पर तैयारी शुरू कर दी है। इसी के चलते ही राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा ने आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आदमपुर के बालसमंद से बांडाहेड़ी तक आजादी गौरव पदयात्रा का नेतृत्व किया। इस पदयात्रा में उसके साथ पूर्व मंत्री संपत सिंह और पूर्व मंत्री जयप्रकाश भी शामिल रहे।
दीपेंद्र हुड्‌डा ने कहा कि हिंदुस्तान की 75 वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। आज देश के समक्ष बड़ी चुनौतियां है। आजादी गौरव यात्रा पूरे हरियाणा में निकाली जा रही है। आदमपुर में इसका महत्व भी है। राजनीति ने करवट लिया है। आदमपुर की ओर पूरा देश और हरियाणा देख रहा है। आदमपुर को बड़ा फैसला करना है, क्योंकि उप चुनाव आने वाला है।
भाजपा किसान की आदमनी दोगुनी करनी की बात कर रही थी। आमदनी बचाने के लिए 750 किसानों को जान गंवानी पड़ी। 750 परिवार आदमपुर की ओर देख रहे हैं। देश की सबसे बड़ी पंचायत में किसान का अपमान होते हुए देखा है। हरियाणा में सबसे बड़ी बेरोजगारी है। पूरा हरियाणा आपकी ओर देखेगा। भाजपा सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।
दीपेंद्र हुड्‌डा ने कहा कि आदमपुर से रास्ता निकलता है। राज्यसभा चुनाव, राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति के चुनाव में जो पार्टियां एक दूसरे का विरोध करती हैं, परंतु भाजपा का उम्मीदवार आने पर वोट करते हैं। भाजपा का 75 पार का नारा था, कांग्रेस और भाजपा में 3900 वोट का फर्क पाया। भाजपा को बहुमत नहीं मिला, सारा मंत्रिमंडल हार गया।
रोहतक से मनीष ग्रोवर, सोनीपत से कविता जैन, ओमप्रकाश धनखड़, सुभाष बराला, कैप्टन अभिमन्यु, रामबिलास, कृष्ण पंवार हार गए। दीपेंद्र ने कहा कि ये कैसी पार्टी, हमें वोट दो हम यमुना पार करवा देंगे, अब सत्ता का सुख भोग रहे हैं, लाइन लगाकर भाजपा को वोट देते हैं। लोगों के साथ विश्वासघात किया। जजपा का चुनाव चिन्ह चॉबी था, लेकिन ताला नकली था। लोगों का विश्वास तोड़ा। पदयात्रा में उपस्थित लोगों ने दीपेंद्र को आश्वासन दिया कि अबकी बार 26 साल का बनवास हम काट देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!