करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

पंजाब के मन्त्री का ऐलान चंडीगढ़ में अलग से नही बनने देंगे हरियाणा विधानसभा भवन*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पंजाब के मन्त्री का ऐलान चंडीगढ़ में अलग से नही बनने देंगे हरियाणा विधानसभा भवन*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- हरियाणा सरकार को चंडीगढ़ में विधानसभा की बिल्डिंग नहीं बनने दी जाएगी। यह ऐलान पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के सेहत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा चाहे तो पंचकूला, फरीदाबाद या कुरुक्षेत्र में विधानसभा भवन बना ले।
जौड़ामाजरा ने कहा कि चंडीगढ़ पंजाब का है और पंजाब का ही रहेगा। हरियाणा भी पंजाब से गया है। चंडीगढ़ पहले से पंजाब का है। विधानसभा भवन भी पंजाब का है, वह भाईचारे के तौर पर हरियाणा को दी है।
केंद्र ने दी सहमति : खट्‌टर
हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्‌टर ने कल कहा कि चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा का नया भवन बनेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसकी मंजूरी दे दी है। अभी हरियाणा और पंजाब विधानसभा एक ही बिल्डिंग परिसर में चल रही है। खट्‌टर का बयान आते ही पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी केंद्र से जमीन मांग ली। उन्होंने कहा कि पंजाब विधानसभा और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट अलग-अलग करने के लिए पंजाब को केंद्र सरकार चंडीगढ़ में जमीन दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!