Thursday, September 19, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

राजनीति के माहिर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धनखड ने आप पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा चंडीगढ मेयर चुनाव में विजेताओं को काबू नही कर सकी आप!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
राजनीति के माहिर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धनखड ने आप पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा चंडीगढ मेयर चुनाव में विजेताओं को काबू नही कर सकी आप!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- राजनीति के माहिर औऱ संगठन मैनेजमेंट के बेहतरीन संगठक भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अपनी बातों से या यह कहे कि अपने स्किल से बात का अर्थ ही बदल देते हैं। अभी हाल ही में चंडीगढ मेयर चुनाव में कैसे मेयर बना सब जानते हैं। परन्तु ओपी धनखड ने बड़ी चतुराई से गेंद आप पार्टी के पाले में फेंककर उन्हें ही दोषी करार देते हुए कहा आप अपने विजेता पार्षद को संभाल नही पाई औऱ दोष भाजपा को दे रही है। उन्होंने कहा लोकतांत्रिक प्रकिर्या से मीडिया के सामने चुनाव हुआ था। यह शब्द हरियाणा के करनाल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहे थे।ओपी धनखड़ ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आप पार्टी अपने विजेताओं को संभाल नहीं पाई। लोकतंत्र की प्रक्रिया है। मीडिया सामने थी। एक-एक वोट वहीं पर डला। आम आदमी अपनी वोटों को संभाल नहीं सकी। इनके विजेता सभी कांग्रेस से आए हुए हैं। यहां सब अंदाजा लगा सकते हैं कि ए और बी टीम कौन हैं।
इसके साथ उन्होंने कहा कि नेता सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में पूरे देश मनाएगा। हर वार्ड में हर पंचायत में कार्यक्रम होंगे। इसको 75-75 की संख्या में मनाया जाएगा। आजादी के सभी स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जाएगा। जो जिस गांव का था उनके सम्मान में कार्यक्रम किए जाएंगे। तिरंगा लगाकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र के साथ एक तराना और वंदे मातरम गाते हुए सभी शहीदों को याद किया जाएगा। पोर्ट ब्लेयर से मिट्‌टी लेकर आए हैं। हर गांव में 75 युवा भारत माता की जयकारे लगाते हुए सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!