Saturday, July 27, 2024
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यरेवाड़ीरोहतकसिरसाहरियाणाहिसार

पूर्व आप नेता ने हरियाणा सीएम खट्टर पर किया कटाक्ष, कहा कर्मो व कांडों के हिसाब से सीएम निवास का नाम कबीर नही कंस कुटीर होना चाहिए*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पूर्व आप नेता ने हरियाणा सीएम खट्टर पर किया कटाक्ष, कहा कर्मो व कांडों के हिसाब से सीएम निवास का नाम कबीर नही कंस कुटीर होना चाहिए*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हिसार ;- हरियाणा एक ऐसा प्रदेश है जहां अच्छा या बुरा कुछ भी करो विरोधी पहले पैदा हो जाते हैं। अभी हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने घोषणा की थी चंडीगढ़ स्तिथ हरियाणा मुख्यमंत्री के सरकारी आवास का नाम कबीर कुटीर होगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कबीर जयंती पर सीएम हाउस का नाम कबीर कुटीर करने की घोषणा की थी, परंतु इस पर आप के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने तंज कसा है। नवीन ने ट्वीट किया कि कामों और कांडों के हिसाब से तो सीएम साहिब के घर का नाम कंस कुटीर होना चाहिए था। महान संत कबीर का नाम क्यों बदनाम कर रहे हो। महाराज खट्‌टर साहब कबीर जी कुटिया में 50 ऐसी लगाकर 50 नौकरशाह के साथ नहीं रहते थे। 4 फीट ऊंचे गद्दे पर नहीं सोते थे। 10 हजार वाले फेसवॉश से मुंह नहीं धोते थे। बता दें कि आप के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने रोहतक में गौड़ ब्राह्मण समाज की जमीन को लेकर सरकार के खिलाफ बिगुल बजाया है। भर्ती घोटाला और बेरोजगारों के लिए नवीन जयहिंद कई आंदोलन चला चुके हैं। नवीन ने अग्नि पथ योजना पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया कि इस योजना से देश के लिए फौजी नहीं शूटर और गैंगस्टर जरूर तैयार हो जाएंगे या युवाओं का फौज में जोन का रोमांच खत्म हो जाएगा, जो घातक होगा। देश के लिए सरकार को दोबारा इस पर विचार करना चाहिए। यह बात मैं नहीं कह रहा, फौज की भर्ती की तैयारी कर रहे युवा कह रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!