Tuesday, July 2, 2024
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

आखिरकार कांग्रेसियों ने भूपेंद्र हुड्डा का कांटा निकाल दिया, हरियाणा के पूर्व सीएम के दिल्ली दरबार मे नम्बर होंगे कम!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
आखिरकार कांग्रेसियों ने भूपेंद्र हुड्डा का कांटा निकाल दिया, हरियाणा के पूर्व सीएम के दिल्ली दरबार मे नम्बर होंगे कम!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा अपने राजनीतिक विरोधियों को झटका देने में मशहूर है। दबाव की राजनीति करके कांग्रेस आलाकमान को अपने इशारे पर चलाने की कोशिश करते हैं। परन्तु इस बार राज्यसभा चुनाव में हरियाणा के कांग्रेस विधायकों ने अजय माकन को हराकर हुड्डा का कांटा निकाल दिया। इस हार से दिल्ली दरबार मे हुड्डा के नम्बर कम हुए हैं। हरियाणा में कांग्रेस के 31 विधायक हैं मगर कुलदीप बिश्नोई के बगावती तेवरों से हुड्‌डा खेमा पहले ही वाकिफ था। इसके बावजूद पार्टी के पास 30 MLA थे और यह संख्याबल अजय माकन की जीत के लिए पर्याप्त था। कांग्रेस और हुड्‌डा खेमे ने रायपुर में कांग्रेसी विधायकों को 4 बार राज्यसभा चुनाव में वोट डालने की ट्रेनिंग के लिए मॉक ड्रिल की। इसके बावजूद एक कांग्रेसी विधायक का वोट रद्द हो गया। इससे हुड्‌डा के पॉलिटिकल मैनेजमेंट पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। अजय माकन की हार से सोनिया दरबार में हुड्‌डा के राजनीतिक कद को भी ठेस पहुंची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!