अपराधकरनालकुरुक्षेत्रकैथलखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यरोहतकसोनीपतहरियाणाहिसार

सांसद डॉ अरविंद शर्मा के बगावती सुर के बाद हरियाणा भाजपा को मिल गया ब्राह्मण नेता के रूप मे पूर्व मंत्री विनोद शर्मा, राज्यसभा चुनाव के बाद होगी भाजपा में एंट्री?*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
सांसद डॉ अरविंद शर्मा के बगावती सुर के बाद हरियाणा भाजपा को मिल गया ब्राह्मण नेता के रूप मे पूर्व मंत्री विनोद शर्मा, राज्यसभा चुनाव के बाद होगी भाजपा में एंट्री?*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- हरियाणा राज्यसभा चुनाव में पूर्व मंत्री विनोद शर्मा के बेटे कार्तिकेय शर्मा को भाजपा ने अपना पूर्ण रुप से समर्थन दिया है या यह कहे कि हरियाणा सरकार ने अप्रत्याशित तौर पर कार्तिकेय शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा की रणनीति सिर्फ कार्तिकेय शर्मा को राज्यसभा चुनाव में समर्थन देना ही नहीं बल्कि इसके पीछे की पटकथा कुछ और ही है। पिछले दिनों जिस तरह से रोहतक से भाजपा के वरिष्ठ सांसद डॉ अरविंद शर्मा ने मुख्यमंत्री और पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के खिलाफ मोर्चा खोला था। उससे भाजपा पार्टी ब्राह्मण नेता के रूप में एक कमी महसूस कर रही थी क्योंकि भाजपा जानती है डॉ अरविंद शर्मा कभी भी पासा बदल सकते हैं। उसी का विकल्प ढूंढने के लिए भाजपा औऱ खट्टर सरकार ने विनोद शर्मा के बेटे कार्तिकेय शर्मा को राज्यसभा चुनाव में आजाद उम्मीदवार के तौर पर अपना समर्थन दिया है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण एक कारण और भी है पूर्व मंत्री विनोद शर्मा पुराने नेता है और ब्राह्मण समुदाय में इनका बड़ा कद भी है। डॉ अरविंद शर्मा के बगावती सुर के बाद भाजपा को अपने खेमे में कोई बड़ा ब्राह्मण नेता नही दिख रहा था जो अरविंद शर्मा का विकल्प बन सके। भाजपा की तेजतर्रार आंखों ने विनोद शर्मा को कार्तिकेय को राज्यसभा में भेजने का सपना दिखाकर अपने साथ जोड़ लिया। राज्यसभा चुनाव का परिणाम कुछ भी रहे मगर भाजपा में विनोद शर्मा की एंट्री तह मानी जा रही है। क्योंकि स्वार्थवश भाजपा उन्हें अपनी पार्टी में शीघ्र अतिशीघ्र अरविंद शर्मा के विकल्प के तौर पर पार्टी में शामिल करना चाहती है।लंबे समय से सत्ता सुख से वंचित रह रहे विनोद शर्मा भी भी राज सुख भोगने के लिए लालायित बैठे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!