Wednesday, July 3, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा CM खट्टर ने केजरीवाल-मान के खिलाफ खोला मोर्चा, दिल्ली सरकार को बताया ‘अनपढ़, बेशर्म और ढीठ’; पंजाब CM को घेरते हुए कहा आपके कारण डूबे अंबाला-कुरुक्षेत्र*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा CM खट्टर ने केजरीवाल-मान के खिलाफ खोला मोर्चा, दिल्ली सरकार को बताया ‘अनपढ़, बेशर्म और ढीठ’; पंजाब CM को घेरते हुए कहा आपके कारण डूबे अंबाला-कुरुक्षेत्र*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा सरकार पर दिल्ली को डुबोने के लगे आरोपों पर सीएम मनोहर लाल खट्टर ने तेवर तल्ख कर दिए हैं। उन्होंने दिल्ली के साथ ही पंजाब के सीएम के बयानों पर तीखा पलटवार शुरू कर दिया है। बाढ़ के पानी पर हो रही सियासत पर सीएम मनोहर दिल्ली सरकार को अनपढ़, बेशर्म और ढीठ तक कह दिया है। साथ ही उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर सीएम ने कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों को ऐसी बातें नहीं कहनी चाहिए।
खट्टर ने हथिनी कुंड बैराज से ज्यादा पानी छोड़ने के दिल्ली सरकार के आरोप को वाहियात बताया। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता तो हमारे एरिया में ज्यादा नुकसान क्यों हुआ।
हरियाणा सीएम ने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के जरिए पंजाब सीएम भगवंत मान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि आज SYL नहर बनी हुई होती तो पंजाब को कम नुकसान होता, लेकिन पंजाब का वर्षा का अतिरिक्त पानी बहकर हरियाणा में जो SYL बनी हुई है, उसमें आया, जिसके कारण अंबाला और कुरूक्षेत्र जिले के इलाके डूब गए। यह 2 जिले केवल अधूरी बनी हुई SYL के कारण से डूबे। लेकिन हरियाणा ने पंजाब पर आरोप नहीं लगाया।
खट्टर ने भारी बारिश व बाढ़ से उत्पन्न हुए हालातों के दौरान राजनेताओं द्वारा दिए जा रहे बयानों पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस आपदा के समय आरोप-प्रत्यारोप का जो सिलसिला शुरू हुआ है, वह मानवता, प्रदेश व देश हित में बिल्कुल भी सही नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह से हथिनी कुंड बैराज के कुछ फोटो देखकर बयान दिए गए, वह अनपढ़ता की ओर इशारा करते हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा का एरिया यमुना के साथ दिल्ली के मुकाबले ज्यादा लगता है। इसलिए इतनी समझ उन्हें होनी चाहिए और हरियाणा को बदनाम करने से पहले सोचना चाहिए। हरियाणा ऐसे बदनाम नहीं होगा। हरियाणा की अपनी एक पहचान है। हरियाणा किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि सेवा करता है। मैं स्वयं को बचा लूं और दूसरे को नुकसान होने दूं, यह छोटी सोच का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!