करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यरेवाड़ीरोहतकसिरसाहरियाणाहिसार

हरियाणा भाजपा ने दुष्यंत चौटाला की जेजेपी पार्टी को दिया जोर का झटका, ओपी धनखड का खुलासा BJP अकेले लड़ेगी निकाय चुनाव*

*राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज की खबर पर फिर लगी सच की मुहर, 22 मई को लिख दिया था भाजपा संगठन अपने दम पर अकेला चुनाव लड़ने की रणनीति बना रहा है*

*राणा ओबराय*
*राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा भाजपा ने दुष्यंत चौटाला की जेजेपी पार्टी को दिया जोर का झटका, ओपी धनखड का खुलासा BJP अकेले लड़ेगी निकाय चुनाव*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,

*राणा ओबराय*
*राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

हिसार ;- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने खुलासा करते हुए कहा हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी 46 शहरों में होने वाले निकाय चुनाव अकेले अपने दम पर लड़ेगी। पार्टी ने हरियाणा सरकार में अपनी सहयोगी जननायक जनता पार्टी (JJP) से किनारा कर लिया है। BJP ने यह फैसला हिसार में दो दिन से चल रही प्रदेश स्तरीय बैठक में लिया। भाजपा का यह फैसला JJP और हरियाणा सरकार में शामिल डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के लिए एक बहुत बड़ा झटका है क्योकि जेजेपी नेता निकाय चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़ने की बात कहते रहे हैं।
हिसार में दो दिन से चल रही मीटिंग खत्म होने के बाद शनिवार शाम को हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा कि पार्टी निकाय चुनाव गठबंधन की जगह अकेले लड़ेगी। धनखड़ के अनुसार, भाजपा नगर परिषदों में पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ेगी। नगर पालिकाओं में पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ने हैं या नहीं, इसका फैसला संबंधित जिले की पार्टी इकाई करेगी। निकाय चुनाव को लेकर हरियाणा भाजपा की बैठक 1 जून को पंचकूला में होगी जिसमें आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!