Saturday, June 29, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

चर्चित एवं विवादित IAS अशोक खेमका ने चुप्पी तोड़ते हुए ट्वीट कर कहा फिर साजिशन कीचड़ उछाला जाने लगा,यह इम्तिहान भी स्वीकार*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चर्चित एवं विवादित IAS अशोक खेमका ने चुप्पी तोड़ते हुए ट्वीट कर कहा फिर साजिशन कीचड़ उछाला जाने लगा,यह इम्तिहान भी स्वीकार*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- हरियाणा के चर्चित व विवादित IAS अशोक खेमका और संजीव वर्मा ने एक दूसरे के खिलाफ पंचकूला पुलिस में केस दर्ज करवाया है। खेमका ने पूरे प्रकरण पर मीडिया से किसी तरह की कोई बातचीत नहीं की। अब उन्होंने इसे साजिश करार दिया और चुनौती को स्वीकार कर कई दिनों बाद चुप्पी तोड़ी है। खेमका ने रविवार को ट्वीट किया कि फिर साजिशन कीचड़ उछ़ाला जाने लगा। यह इम्तिहान भी स्वीकार। साथ ही दिनकर की कविता की पंक्तियां लिखते हुए कहा कि ‘जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है।’ बता दें कि अशोक खेमका के अब तक 54 ट्रांसफर हो चुके हैं। खास बात यह है कि वह जिस विभाग में तैनात होते हैं वही पर उनका विवाद शुरू हो जाता है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!