Sunday, June 30, 2024
Latest:
करनालकुरुक्षेत्रकैथलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतरेवाड़ीरोहतकसोनीपतहरियाणाहिसार

नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान दीपेंद्र हुड्डा की छत्रछाया में कल चंडीगढ़ में संभालेंगे पदभार!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान दीपेंद्र हुड्डा की छत्रछाया में कल चंडीगढ़ में संभालेंगे पदभार!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा के नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान 4 मई को पदभार सभांलेंगे। नए प्रदेशाध्यक्ष के पदभार ग्रहण करने से पहले उनके स्वागत के बहाने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा शक्ति प्रदर्शन करेंगे। नए प्रदेशाध्यक्ष का राज्य में 21 जगह स्वागत किया जाएगा। उदयभान के सम्मान में रोड शो दिल्ली के कुंडली बॉर्डर से शुरू होकर जीटी रोड बेल्ट के जिलों से गुजरता हुआ शाम 4 बजे चंडीगढ़ सेक्टर 9 स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचेगा।
उधर, पदभार ग्रहण करने से पहले उदयभान ने सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा के साथ वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर में पूजा अर्चना की और निष्ठा के साथ जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज, नीरज शर्मा, ललित नागर विधायक भी है। उदयभान का कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बनना हरियाणा में हुड्‌डा गुट की बड़ी जीत है। हरियाणा कांग्रेस में प्रतिद्वंद्वियों को किनारे कर अपने गुट के नेता को प्रदेशाध्यक्ष बनवा कर हुड्‌डा एक बार फिर दौड़ में आगे आ गए हैं। हुड्‌डा इस पूरे मामले को भुनाने के लिए और हरियाणा की राजनीति में अपनी मजबूती दिखाने के लिए अब शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। पूर्व सीएम ने पार्टी कार्यकर्ताओं और विधायकों को संदेश भेजकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में कुंडली बॉर्डर से शुरू होने वाले रोड शो में पहुंचने की अपील की है। वहीं, इससे पहले हुड्‌डा विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम के माध्यम से अपना शक्ति प्रदर्शन कर चुके हैं। कांग्रेस से कुमारी सैलजा ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के साथ तालमेल न बैठने के कारण प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया। कुलदीप बिश्नोई भी प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए जोर आजमाइश कर रहे थे। लेकिन कुलदीप को दरकिनार कर दिया गया। इसके बाद कुलदीप भी नाराज हो गए। बुधवार रात हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का पद न मिलने पर कुलदीप ने अपने समर्थकों को संयम बरतने के लिए कहा। कुलदीप ने रात को ट्वीट किया कि साथियों, आप सबके संदेश सोशल मीडिया पर पढ़ रहा हूं, आपका अपार प्यार देखकर अत्यंत भावुक हूं। सब से प्रार्थना है कि जब तक राहुल गांधी से न मिल लूं, कोई कदम नहीं उठाना है। अगर मेरे प्रति आपके मन में स्नेह है तो संयम रखें। गौरतलब है कि हुड्डा खेमा पहले दीपेंद्र हुड्‌डा को प्रदेशाध्यक्ष की कमान दिलाना चाहता था। बात न बनती देखकर दलित कांग्रेसी नेता उदयभान का नाम सुझा दिया। इसके बाद कुलदीप बिश्नोई की बजाय उदयभान को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया। नए प्रदेशाध्यक्ष का हुड्‌डा गुट से होने पर शाहबाद के पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी ने ट्वीट किया था कि पूर्व सीएम हुड्‌डा ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अपने खडाऊं रख दिए हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कभी सोच हुआ करती थी। इसके बाद अनिल दंडौती ने तंज किया है कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा की जेब में है। कांग्रेस एक समूह होता था आज एक व्यक्ति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!