अपराधअम्बालाकरनालकारोबारकुरुक्षेत्रकैथलखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

कांग्रेस अध्यक्षा कुमारी शैलजा ने CM खट्टर पर हमला बोलते हुए कहा, आंख मूंद कर बैठे हैं सीएम! चरमसीमा पर करनाल में भ्रष्टाचार, छोटी मछलियों को पकड़ने से कुछ नहीं होगा हासिल!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कांग्रेस अध्यक्षा कुमारी शैलजा ने CM खट्टर पर हमला बोलते हुए कहा, आंख मूंद कर बैठे हैं सीएम! चरमसीमा पर करनाल में भ्रष्टाचार, छोटी मछलियों को पकड़ने से कुछ नहीं होगा हासिल!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
करनाल ;- हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा ने ऐलनाबाद से इनेलो विधायक अभय चौटाला के विधायकों की पेंशन छोड़ने के बयान पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि ये तो अपने-अपने नंबर बनाने की बात है। ट्रेंड सा चला हुआ है। इससे पहले चौटाला यहीं पर थे। शैलजा रविवार को करनाल में पूर्व हल्का अध्यक्ष ओमप्रकाश सलूजा को पार्टी में जॉइन करवाने पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि सलूजा कांग्रेस के परिवार में जुड़े हैं। पार्टी में आस्थाएं इनकी बहुत समय से थी। कई बार हालात ऐसे बन जाते हैं। उन्होंने कहा मै कांग्रेस में इनका बहुत स्वागत करती हूं। उन्होंने कहा इनके साथ जुड़े हुए बहुत लोग हैं, जो साथ में हैं उन सभी का भी कांग्रेस में स्वागत करती हूँ। पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष बदलने की चर्चाएं पर उन्होंने कहा इस तरह की चीजें चलती है। समय पर सब क्लीयर हो जाएगा। मैं चाहूंगी कि कुछ भी हो पर कांग्रेस पार्टी का भला होना चाहिए। हमारा नेतृत्व सोनिया और राहुल मजबूत होने चाहिए। आप पार्टी के बारे में पूछने पर कहा बहुत लोगों की अंदर में महत्त्वकांक्षा होती है। जो टिकट की प्रॉमिस में उस पार्टी में जा रहे हैं। पड़ोस के चुनाव में अचानक ऐसा हुआ। उन्होंने कहा अभी हरियाणा में 2 साल का समय है। काफी परिवर्तन होंगे। हरियाणा में कांग्रेस का संगठन खड़ा न होने पर सैलजा ने कहा यह वर्कर का दर्द है और सच्चाई भी है। एक ओहदा वर्कर की पहचान होती है। अब भी वर्कर काम कर रहे हैं। फिर भी पार्टी में यह एक कमी है। जो मुझे भी महसूस होती है। महंगाई के सवाल पर शैलजा ने bjp पर तंज कसते हुए कहा अब भाजपा चुप क्यो है। उन्होंने कहा महंगाई पर कपड़े उतारकर प्रदर्शन करने वाले भाजपाई कहां गए। सब चुप हैं। करनाल सीएम सिटी है। हर व्यक्ति पर महंगाई की मार पड़ रही है। किसान परेशान है। युवा बेरोजगार है। करनाल में जितना भ्रष्टाचार है। इस पर क्या सीएम आंख मूंदे बैठे हैं। उन्होंने कहा छोटी मछलियों को पकड़ने से कुछ नहीं होगा। उन्होंने कहा यहां पर तो आम आदमी के लिए कुछ नही हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!