उड़ीसाउत्तर प्रदेशउत्तराखंडकरनालकर्नाटककुरुक्षेत्रगुड़गाँवचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतफ़तेहाबादबिहारभिवानीमनोरंजनमहेंद्रगढ़यमुना नगरराज्यरेवाड़ीरोहतकशिक्षासिरसास्वास्थ्यहरियाणा

हरियाणा सरकार में नित रोज भ्रष्टाचार के मामले उजागर होने से सरकार की छवि हो रही खराब!भाजपा कैसे जीतेगी निगम व पंचायत चुनाव?*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा सरकार में नित रोज भ्रष्टाचार के मामले उजागर होने से सरकार की छवि हो रही खराब!भाजपा कैसे जीतेगी निगम व पंचायत चुनाव?*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा ऐसा प्रदेश बन गया है जहाँ नित रोज भ्र्ष्टाचार के बड़े बड़े मामले उजागर हो रहे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल के जीरो टॉलरेंस के दावे हवा हवाई होते जा रहे हैं। प्रदेश की जनता में भाजपा की खट्टर सरकार की छवि धूमिल होती जा रही है। पंजाब विधानसभा चुनावों में जिस तरह से भाजपा का सफाया हुआ है उसको देखते हुए सरकार और पार्टी को इस तरफ विशेष घ्यान देना चाहिए। ऐसा न हो कही पंजाब की तरह हरियाणा में होने वाले निगम औऱ पंचायत चुनाव में भाजपा की लुटिया डूब जाए! 2014 में जिस तरह कांग्रेस व अन्य पार्टियों के लोग पार्टी छोड़ कर भाजपा पार्टी जॉइन कर रहे थे आज बिल्कुल वैसा ही माहौल बना हुआ है। आज दूसरे दलों के नेता अपनी पार्टी छोड़ कर आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे है। यह भाजपा के लिए बहुत बड़ा खतरा है। क्योंकि खोने के लिए तो सिर्फ भाजपा के पास है क्योंकि कांग्रेस तो पहले से ही विपक्ष में बैठी है। यदि कांग्रेस को दुबारा विपक्ष में बैठना पड़ता है तो कोई फर्क नही पड़ता। यदि सत्ताधारी पार्टी को अपनी गलती के कारण जब विपक्ष में बैठना पड़े तो यही उसका सब कुछ खोना होता है। कोई शक नही की भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड पोलटिक्स मैनेजमेंट के एक्सपर्ट हैं। संगठन चलाने का बहुत तजुर्बा रखते है लेकिन यह भी सच है सरकार में रहते हुए पार्टी द्वारा किये गए कर्म चुनावों में आगे आते हैं। MLA व भाजपा कार्यकर्ता दिनरात कहते हैं भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करो तथा उनका तबादला करो लेकिन सरकार उनकी बात नही सुनती। जब कार्यकर्ताओं को मान सम्मान नही मिलेगा उनके काम नही होंगे तो उनके कहने से वोट कौन देगा। इसलिए भाजपा पार्टी की खट्टर सरकार को तुरंत एक्शन में आना होगा यदि देरी करी तो प्रदेश की जनता सरकार का रिजेक्शन जरूर कर देगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!