Saturday, July 27, 2024
Latest:
चंडीगढ़देश-विदेशराज्यशिक्षाहरियाणा

सुपर 100 की परीक्षा 14 जून को जिला स्तर पर परीक्षा केन्द्र ।

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,
सुपर 100 की परीक्षा 14 जून को जिला स्तर पर परीक्षा केन्द्र ।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चण्डीगढ़ :-मौलिक शिक्षा निदेशालय, हरियाणा द्वारा सुपर 100 की प्रवेश परीक्षा के लिए जिला स्तर पर परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। यह प्रवेश परीक्षा 14 जून, को दोपहर 2.00 बजे आयोजित की जाएगी।
मौलिक शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि विभाग ने इस संदर्भ में राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारी, सुपर 100 के नोडल अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, सम्बन्धित स्कूल मुखिया या प्रभारी को इस कार्यक्रम के लिए पंजीकृत सभी विद्यार्थियों को सूचित करने के लिए कहा है।
सुपर 100 की प्रवेश परीक्षा के लिए बनाए गये परीक्षा केन्द्रों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जिला अम्बाला के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पुलिस लाइन अम्बाला सिटी, जिला भिवानी के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भिवानी, जिला दादरी के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दादरी, जिला फरीदाबाद के लिए जीबीएसएसएस, एनआईटी-3, जिला फतेहाबाद के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, फतेहाबाद, जिला गुरुग्राम के लिए राजकीय बॉयज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुरुग्राम, जिला हिसार के लिए जे एन आर्य सीनियर सकेण्डरी स्कूल, जिला झज्जर के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झज्जर, जिला जींद के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय, जींद, जिला कैथल के लिए राजकीय बॉयज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कैथल, जिला करनाल के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, करनाल, जिला कुरुक्षेत्र के लिए जीएमएसएसएस, कुरुक्षेत्र, जिला महेन्द्रगढ़ के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नारनौल, जिला मेवात के लिए राजकीय बॉयज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नूह, जिला पलवल के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पलवल कैम्प, जिला पंचकूला के लिए राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय, सैक्टर 7, पंचकूला, जिला पानीपत के लिए जीएमएसएसएस जीटी रोड पानीपत, जिला रेवाड़ी के लिए राजकीय बॉयज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ी, जिला रोहतक के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, माडल टाउन रोहतक, जिला सिरसा के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिरसा, जिला सोनीपत के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मूरथल अडडा, सोनीपत और जिला यमुनानगर के लिए जीएमएसएसएस, जगाधरी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!