Sunday, June 30, 2024
Latest:
करनालगुड़गाँवचंडीगढ़जिंदझज्जरदेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह भाजपा पर दबाव बनाने का कर रहे प्रयास! अब तक हरियाणा राजनीति के अपेक्षित नेताओ ने ही थामा है आप का दामन*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह भाजपा पर दबाव बनाने का कर रहे प्रयास! अब तक हरियाणा राजनीति के अपेक्षित नेताओ ने ही थामा है आप का दामन*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- पंजाब में जीत दर्ज करने के बाद अब आम आदमी पार्टी हरियाणा में भी अपना दायरा बढ़ा रही है। हरियाणा के विभिन्न सियासी दलों के नेताओं ने अपनी पार्टी को छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थामना शुरू कर दिया है। अथवा यह भी कह सकते हैं कि जो जनता द्वारा नकारे हुए नेता हैं वह अपना राजनीतिक भविष्य बेहतर बनाने के लिए इधर से उधर भाग रहे हैं या यह कहे कि आप पार्टी को जॉइन कर रहे हैं। गत वर्ष हुए मंत्रिमंडल हुए विस्तार में ट्रेजडी किंग बीरेंद्र सिंह को उम्मीद थी की उनके बेटे बिजेन्द्र सिंह को मंत्रिमंडल में स्थान जरूर मिलेगा। उसके लिए उन्होंने हरियाणा मुख्यमंत्री के साथ डिनर डिप्लोमेसी भी की थी परन्तु कामयाब नही हुए। वैसे आजकल भाजपा भी बीरेंद्र सिंह को घास नही डाल रही है। इसीलिए पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के आप में शामिल होने की अटकलंं भी तेज हो गई हैं। ऐसा भी हो सकता है बीरेंद्र सिंह भाजपा पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हो। चौधरी बीरेंद्र सिंह के आप में शामिल होने के मुद्दे पर हरियाणा में सियासी सरगरमियां बढ़ गई हैं और बयानबाजी का दौर शुरू हो चुका है। यह भी चर्चा है कि 25 मार्च को अपने जन्मदिन के मौक़े पर चौधरी बीरेंद्रे सिंह ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को बुलाया है, उस दिन वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
पंजाब और दिल्ली के बाद हरियाणा की सियायत में आम आदमी पार्टी अपनी राजनीतिक जड़े मज़बूत करने में जुट गई है औऱ इसमें उसको सफलता भी मिल रही है। अब इसी बीच चर्चाओं का बाजार गर्म है की पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने अपने जन्मदिन के मौक़े पर अरविंद केजरीवाल को न्योता दिया है। उस दिन वह आप में शामिल होने की घोषणा के सकते हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!