Friday, June 28, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

राणा ओबराय राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज, ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, हरियाणा में नगर निकाय चुनाव की सरगर्मीयां हुई तेज, जीतने के लिए भाजपा ने घोषित किए प्रभारी*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा में नगर निकाय चुनाव की सरगर्मीयां हुई तेज, जीतने के लिए भाजपा ने घोषित किए प्रभारी*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कैथल ;- हरियाणा में नगर निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पड़ोसी राज्‍यों में विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा ने नगर निकाय चुनाव के लिए प्रभारियों की नियुक्तियांं कर दी हैं। भाजपा ने प्रभारियों की लिस्‍ट जारी की।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की तरफ से नगर परिषद और नगर पालिका में चुनावों के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं। नगर परिषद कैथल के लिए असीम गोयल, नपा गुहला-चीका के लिए तरुण भंडारी, नपा राजौंद के लिए शशिरंजन परमार और नई नगर पालिका सीवन के लिए धर्मवीर मिर्जापुर को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। भाजपा की तरफ से तय किए गए प्रभारियों की देखरेख में ही नगर परिषद के चेयरमैन और पार्षदों के चुनाव होंगे। इनसे विचार विमर्श करने के बाद ही भाजपा की तरफ से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के नाम तय किए जाएंगे। बता दें कि करीब आठ महीने पहले पार्षदों का कार्यकाल खत्म हो गया था। उसके बाद से ही शहर के लोग और चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार चुनावों का इंतजार कर रहे हैं। अब भाजपा ने चुनाव प्रभारी नियुक्त किए हैं और ऐसे में उम्मीद है जल्द ही चुनावों की तारीख भी घोषित की जा सकती है। नगर परिषद और नगर पालिकाओं में मतदाता सूची को अपडेट करने का कार्य भी किया जा रहा है। 16 मार्च को अंतिम सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। चेयरमैन का चुनाव सीधा होने के कारण इस बार सभी पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवार मैदान में उतारेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!