करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा के शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने की हिसार के HSVP कार्यालय पर छापामारी, सिर्फ एक मिला हाजिर*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने की हिसार के HSVP कार्यालय पर छापामारी, सिर्फ एक मिला हाजिर*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हिसार/चंडीगढ ;- हरियाणा के नवनियुक्त मन्त्री डॉ कमल गुप्ता का छापामारी अभियान जारी हैं। उन्होंने शपथ लेने के बाद पहला छापा पंचकूला में मारा था।आज इसी कड़ी में हरियाणा के शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर हिसार में तोशाम रोड स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के दफ्तर पर छापामारी की। इस दौरान पूरे दफ्तर में सिर्फ एक ही अधिकारी मौके पर मौजूद मिला। एचएसवीपी प्रशासक समेत तमाम बड़े अधिकारी मौके से गायब मिले। इसके अलावा 80 फीसदी तक क्लर्क स्टाफ सदस्य अपनी ड्यूटी से गायब मिले। मौके से गायब अधिकारी व कर्मचारियों का बचाव करने के लिए अन्य स्टाफ ने उनके मूवमेंट पर होने का बहाना बनाने का प्रयास किया, लेकिन मंत्री ने यहां पर उनको पकड़ लिया।
मंत्री कमल गुप्ता ने खुद हाजिरी रजिस्टर में लाल पेन से उन अधिकारियों व कर्मचारियों की एबसेंट मार्क की, जो मौके पर नहीं मिले। मंत्री ने छापामारी में यहां पर चल रही बड़ी गड़बड़ियों को पकड़ा है। कई अधिकारी बिना बताए या नोटिस दिए ही दफ्तर से गायब थे तो कइयों की कई दिनों से हाजिरी ही नहीं लगी हुई थी। ऐसा प्रतीत हुआ कि अफसर एक दिन दफ्तर में आकर ही पूरे महीने ही हाजिरी भर रहे हैं। मंत्री कमल गुप्ता ने दफ्तर में एंट्री के साथ ही मेन गेट को बंद करवा दिया था, ताकि बाद में आने वाले अधिकारी अंदर न आ सकें। इसके बाद उन्होंने करीब एक घंटे तक पूरे दफ्तर का निरीक्षण करके वहां पर चल रही गड़बड़ियों की जांच की। सबसे पहले मंत्री कमल गुप्ता हुडा प्रशासक राजेश जोगपाल के दफ्तर में पहुंचे और प्रशासक अपनी सीट पर नहीं मिले। इसके बाद उन्होंने प्रशासक के चपड़ासी से पूछा कि सच-सच बताओ कि साहब हररोज कितने बजे दफ्तर आते हैं। इस पर चपड़ासी ने कहा कि साढ़े 9 बजे के बाद ही आते हैं। अब वह बीमार हैं, इसलिए दफ्तर नहीं आए हैं। इसके बाद मंत्री ने अन्य अधिकारियों के दफ्तर भी चेक किए और कोई भी अफसर मौके पर नहीं मिला। ईओ के बारे में मंत्री को बताया गया कि वह भिवानी गए हैं। इस पर मंत्री ने कहा कि उनका मूवमेंट रजिस्टर चेक करवाओ। फिर सुपरिंटेंडेंट सतबीर सिंह ने कहा कि मूवमेंट रजिस्टर तो लगाया ही नहीं हुआ है। इस पर मंत्री ने कहा कि यह क्या अंधेरगर्दी चल रही है, आपको यह तक पता नहीं है कि आपके अफसर कहां हैं और न इसकी कोई आधिकारिक सूचना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!