Monday, July 1, 2024
Latest:
उत्तर प्रदेशउत्तराखंडकरनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

योगी सरकार के बड़े मन्त्री रहे मौर्य ने भाजपा को दिया जोर का झटका, अखिलेश ने सपा में आने पर किया स्वागत*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
योगी सरकार के बड़े मन्त्री रहे मौर्य ने भाजपा को दिया जोर का झटका, अखिलेश ने सपा में आने पर किया स्वागत*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
दिल्ली ;- देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव- 2022 की घोषणा हो गई है लेकिन चुनाव के इस मुहाने पर राजनीतिक पार्टियों के नेता भागे-भागे जा रहे हैं| बतादें कि, जिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव- 2022 होना है, उनमें एक उत्तर प्रदेश भी है और उत्तर प्रदेश से इस वक्त एक बड़े राजनीतिक ब्लास्ट की खबर सामने आई है| दरअसल, उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के एक बड़े मंत्री ने इस्तीफ़ा देते हुए सबको चौंका दिया है| हम बात कर रहे हैं स्वामी प्रसाद मौर्य की, जोकि योगी सरकार में श्रम एवं सेवायोजन व समन्वय मंत्री के रूप में कार्य कर रहे थे| लेकिन अब उन्होने मंत्री पद से इस्तीफा देते हुए समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है|

अखिलेश यादव ने किया पार्टी में स्वागत ….

बतादें कि, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने स्वयं स्वामी प्रसाद मौर्य का अपनी पार्टी में स्वागत किया| अखिलेश यादव ने ट्विटर पर तस्वीर उपलोड करते हुए लिखा – स्वामी प्रसाद मौर्य समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। सामाजिक न्याय और समता-समानता की लड़ाई लड़ने वाले लोकप्रिय नेता श्री स्वामी प्रसाद मौर्या जी एवं उनके साथ आने वाले अन्य सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का सपा में ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन! सामाजिक न्याय का इंक़लाब होगा ~ बाइस में बदलाव होगा…..

स्वामी प्रसाद मौर्य ने नाराजगी के चलते छोड़ा मंत्री पद और बीजेपी से हुए दूर….

स्वामी प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश के एक दिग्गज नेता हैं| वह पांच बार विधायक रहे हैं| तभी वह योगी सरकार में मंत्री पद संभाल रहे थे| लेकिन योगी सरकार में रहते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य को लगने लगा कि उनकी विचाराधारा बीजेपी से मैच नहीं खा रही है| तभी तो राज्‍यपाल को सौंपे अपने इस्‍तीफे में उन्‍होंने लिखा – यूपी मंत्रिमंडल में श्रम एवं सेवायोजन व समन्वय मंत्री के रूप में विपरीत परिस्थितियों व विचारधारा में रहकर भी बहुत ही मनोयोग के साथ उत्तरदायित्व का निर्वहन किया है किंतु दलितों, पिछड़ों, किसानों बेरोजगार नौजवानों एवं छोटे- लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की घोर उपेक्षात्मक रवैये के कारण उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल से मैं इस्तीफा देता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!