Sunday, June 30, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

राजधानी दिल्ली में पुलिस कर्मियों पर कोरोना का कहर, कोरोना ने हजारों की संख्या में पुलिस कर्मियों को जकड़ा*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
राजधानी दिल्ली में पुलिस कर्मियों पर कोरोना का कहर, कोरोना ने हजारों की संख्या में पुलिस कर्मियों को जकड़ा*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
दिल्ली ;- कोरोना का कहर फिर से बरपने लगा है और बड़ी संख्या में लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं| वहीं, कोरोना को लेकर जो खबर देश की राजधानी दिल्ली से है वह सन्न कर रही है| दरअसल, खबर दिल्ली पुलिस से जुड़ी हुई है। दिल्ली पुलिस महकमे में जितनी तादाद में कोरोना के मामले सामने आये हैं| उनसे लगता है कि यहां कोरोना ने बड़ा ब्लास्ट किया है|
न्यूज एजेंसी ANI ने दिल्ली पुलिस के हवाले से जानकारी देते हुए बताया है कि दिल्ली पुलिस महकमे में जनसंपर्क अधिकारी और एडिशनल कमिश्नर चिन्मय बिस्वाल सहित लगभग 1000 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं| इन सभी को तत्काल आइसोलेट किया गया और निगरानी की जा रही है| इससे पहले न्यूज एजेंसी ANI ने खबर दी थी कि दिल्ली पुलिस महकमे में लगभग 300 कर्मी कोरोना संक्रमित निकले हैं लेकिन दोपहर होते-होते मामलों की संख्या सीधा हजार जा पहुंची। पिछले 48 घंटों में मुंबई पुलिस में 114 पुलिसकर्मी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। 18 वरिष्ठ अधिकारी (13 डीसीपी, 4 अतिरिक्त पुलिस आयुक्त और एक संयुक्त पुलिस आयुक्त क़ानून-व्यवस्था) भी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इस दौरान कोविड संक्रमित 2 पुलिसकर्मियों की मौत भी हुई है|
देश में ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4,033 हो गई है| महाराष्ट्र और राजस्थान में ओमिक्रोन के सबसे ज़्यादा 1,216 और 529 मामले हैं। हालांकि, ओमिक्रोन के 4,033 मरीज़ों में से 1,552 मरीज़ डिस्चार्ज हो गए हैं| इसके साथ ही भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,79,723 नए मामले आए हैं जबकि46,569 रिकवरी हुईं हैं| हालांकि, 146 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!