अपराधअम्बालाकरनालकारोबारचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतरोहतकस्वास्थ्यहरियाणा

रोहतक PGI में फेला कोरोना, 12 डॉक्टर पाए गए पॉजिटिव, बढ़ सकते हैं आंकड़े*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
रोहतक PGI में फेला कोरोना, 12 डॉक्टर पाए गए पॉजिटिव, बढ़ सकते हैं आंकड़े*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
रोहतक/चंडीगढ ;- डॉक्टर कोरोना पॉजीटिव मिले। बुधवार को पीजीआई में पहले से भर्ती दो मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इन्हीं के संपर्क में आने से डॉक्टर संक्रमित हुए। एक साथ 12 डॉक्टरों के पॉजिटिव मिलने से पीजीआई में हड़कंप मचा हुआ है। पीजीआई में स्वास्थ्य सेवाओं पर खतरा मंडराने लगा है। ENT व नेत्र रोग विभाग में पहले से भर्ती दो मरीजों की बुधवार को कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। इसके बाद इनके संपर्क में रहे डॉक्टर व अन्य स्टाफ के सैंपल जांच को भेजे गए थे। जांच में गायनोलॉजी व डेंटल विभाग के 12 डॉक्टर भी पॉजिटिव मिले। इनके साथ एक स्टेनो भी कोरोना संक्रमित मिला है। यह आंकड़ा और बढ़ने के आसार हैं। जिस वार्ड में संक्रमित मरीज पाए गए हैं, उसे बुधवार के बाद गुरुवार को भी सैनिटाइज कराया गया है। अब कोरोना को लेकर पीजीआई का स्टाफ व मरीज और ज्यादा सावधानियां बरत रहे हैं।
पिछली साल की तरह इस बार अस्पताल में किसी के संक्रमित पाए जाने पर अन्य डॉक्टर या अस्पताल के स्टाफ को आइसोलेट नहीं किया जाएगा। क्योंकि अब अस्पताल के स्टाफ में सभी वैक्सीनेटिड हैं। ऐसे में सरकार की नई गाइडलाइन के अनुसार लोगों में लक्षण सामने आने पर उनकी जांच कराई जाती है, पॉजिटिव पाए जाने पर ही आइसोलेट किया जाएगा। अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए कुल 11 वार्ड की व्यवस्था है, जिसमें 260 बेड हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!