करनालचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव रिजल्ट, भाजपा का कमजोर प्रदर्शन,मेयर हारे चुनाव, AAP को मिली 4 सीटें, भाजपा और कांग्रेस 2-2 पर जीती*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव रिजल्ट, भाजपा का कमजोर प्रदर्शन,मेयर हारे चुनाव, AAP को मिली 4 सीटें, भाजपा और कांग्रेस 2-2 पर जीती*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- सेक्टर दस में मतगणना केंद्र के बाहर तैनात पुलिस, चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजे तेजी से आने शुरू हो गए हैं। अभी तक आम आदमी पार्टी 4 सीटें जीत चुकी है। इसके अलावा कांग्रेस और भाजपा 2-2 सीटें जीत गई है। चुनाव में आम आदमी पार्टी तेजी से बढ़त ले रही है जबकि भाजपा और कांग्रेस को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। भाजपा को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है। वार्ड 17 से भाजपा के मेयर रहे रविकांत शर्मा आम आदमी पार्टी के हाथों चुनाव हार गए हैं।
वार्ड 17 से आम आदमी पार्टी के दमनप्रीत सिंह ने भाजपा के रविकांत शर्मा को 828 वोट से हराया।
वार्ड 21 से आम आदमी पार्टी के जसबीर सिंह चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने 939 वोटों से भाजपा के देवेश मोदगिल को हराया।
वार्ड एक से आम आदमी पार्टी की जसविंदर कौर चुनाव जीत गई है। उन्हें 3319 वोट मिली। उन्होंने 1009 वोटों से भाजपा की मनजीत कौर को हराया।
वार्ड 25 से आम आदमी पार्टी के योगेश ढींगरा ने भाजपा के विजय कौशल राणा को 315 वोटों से हराया। वार्ड 33 से भाजपा के कंवरजीत सिंह ने कांग्रेस विजय सिंह राणा को 742 वोट से हराया।
वार्ड 13 से कांग्रेस के सचिन गालव ने आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता चंद्रमुखी शर्मा को 285 वोटों से हराया।
वार्ड नंबर से भाजपा की बिमला दुबे ने आजाद मनप्रीत कौर को 1795 वोटों से हराया।
वार्ड 5 से कांग्रेस की दर्शना ने भाजपा की नितिका गुप्ता को 2737 वोट से हराया।
इसके अलावा शुरूआती रुझानों में तीन सीटों पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आगे हैं। चार पर अब भाजपा आगे है। दो पर कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार आगे चल रहा है। मतगणना केंद्रों के बाहर पुलिस तैनात हैं और केवल उम्मीदवार और पोलिंग एजेंट को ही अंदर जाने की अनुमति है। मतगणना केंद्रों की सुरक्षा के लिए पेरामिलिट्री फोर्स और चंडीगढ़ पुलिस तैनात है। वार्ड 13 से चुनाव जीते सचिन गालव गांव मलोया चंडीगढ़ में हैं। उन्होंने MA की पढाई की है।
वार्ड 13 से चुनाव जीते सचिन गालव गांव मलोया चंडीगढ़ में हैं। उन्होंने MA की पढाई की है।
इन सेंटरों पर हो रही मतगणना
वार्ड एक,दो,तीन और चार की मतगणना सेक्टर दस के होम साइंस कॉलेज में हो रही है। वार्ड 5,6,7,8 की मतगणना सेक्टर 26 के चंडीगढ़ कॉलेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में होगी। वार्ड 9,10,11,12 की मतगणना सेक्टर 18 के सरकारी स्कूल में हो रही है। वार्ड 13,14,15,16 की मतगणना पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज सेक्टर 11 में, वार्ड 17,18,19,20 की मतगणना गर्वमेंट कॉलेज फार एजुकेशन सेक्टर 20 में हाे रही है। वार्ड 21,22,23,24 की मतगणना चंडीगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट सेक्टर 42 में हो रही है। वार्ड 25,26,27,28 की मतगणना पोस्ट ग्रेजुएट गर्वनमेंट फार गर्ल्स सेक्टर 42 चंडीगढ़ में हो रही है। वार्ड 29,30,31,32 की मतगणना गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन सेक्टर 50 चंडीगढ़ और वार्ड 33,34,35 की मतगणना पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज सेक्टर 46 में हो रही है। नगर निगम चंडीगढ़ के चुनावों में अबकी बार 60.45 प्रतिशत वोट पोल हुए। यह अब तक के नगर निगम चुनावों में सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत है। अबकी बार सबसे ज्यादा पोलिंग 72.81 प्रतिशत वार्ड नंबर 16 में हुई। इसमें सेक्टर 25 का एरिया आता है। जबकि सबसे कम वार्ड 23 में 42.66 प्रतिशत हुई।

चुनाव में कुल 203 उम्मीदवार

चुनावों में 203 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। जिसमें कांग्रेस के 35, बीजेपी के 35, आप के 35, अकाली दल- बसपा गठबंधन के 32 और अन्य 66 उम्मीदवार चुनाव में खड़े हैं। वार्ड नंबर दो, वार्ड नंबर चार, वार्ड नंबर 6 वार्ड नंबर नौ, वार्ड नंबर दस, वार्ड नंबर 13, वार्ड नंबर 14,वार्ड नंबर 17, वार्ड नंबर 21, वार्ड नंबर 23, वार्ड नंबर 25, वार्ड नंबर 26 वार्ड नंबर 27, वार्ड नंबर 30, वार्ड नंबर 31, वार्ड नंबर 33 प्रमुख वार्ड है। इन वार्डों में कांग्रेस, भाजपा के दिग्गज चुनाव लड़ रहे हैं।

पिछली बार हुई थी 59.03 प्रतिशत वोटिंग

नगर निगम चंडीगढ़ के चुनावों में वर्ष 2016 में 59.54 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। जबकि नगर निगम चंडीगढ़ का पहना चुनाव 1996 में हुआ था। तब 45.77 प्रतिशत वोटिंग हुई।2001 में 31.80 प्रतिशत, 2006 में 45.12, 2011 में 59.03 प्रतिशत वोटिंग हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!