करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

हरियाणा महिला कांग्रेस ने संगठन का विस्तार करते हुए 11 को प्रदेश उपाध्यक्ष व 14 को बनाया प्रदेश महासचिव*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा महिला कांग्रेस ने संगठन का विस्तार करते हुए 11 को प्रदेश उपाध्यक्ष व 14 को बनाया प्रदेश महासचिव*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस ने संगठन का विस्तार करते हुए 11 महिला नेत्रिसों को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा 14 को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। इससे पहले प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की जा चुकी है। हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने आज यह सूची जारी करते हुए बताया कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा की मंजूरी से पार्टी महासचिव एवं हरियाणा प्रभारी ओनिका महरोत्रा ने पार्टी मुख्यालय से यह सूची जारी की है। सुधा भारद्वाज ने आज यहां जारी एक जानकारी में बताया कि कुरूक्षेत्र की बिमला सरोहा व सुनीता नेहरा, यमुनानगर जिला की उषा कुमार, सिरसा की शिल्पा वर्मा, हिसार जिला की बिमला शर्मा, रोहतक की मृदुला शर्मा व गीता भारती, महेंद्रगढ़ जिला की सरोज चौधरी, गुरुग्राम की रशमी शर्मा, फरीदाबाद की सीमा जैन, फतेहाबाद की कृष्णा पूनिया को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार पंचकूला की पवन कुमारी, यमुनानगर की सुमन सैनी, सोनीपत की नेहा चौहान, जींद की मूर्ति मलिक, हिसार की किरण मलिक, अंबाला की परमजीत शर्मा, भिवानी की सविता मान, चरखी-दादरी की मनीषा सांगवान, रोहतक की ममता स्वामी, महेंद्रगढ़ की रूपिंदर कौर, गुरुग्राम की सुरेश यादव, पानीपत की सुनिता आर्या तथा फरीदाबाद की मधु सिंह को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!