Wednesday, July 3, 2024
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

विवेक बंसल के नेतृत्व में हरियाणा कांग्रेस 7 दिसंबर को हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन का करेगी घेराव*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
विवेक बंसल के नेतृत्व में हरियाणा कांग्रेस 7 दिसंबर को हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन का करेगी घेराव*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगड़ ;- हरियाणा की खट्टर सरकार के लिए पब्लिक सर्विस कमीशन में डेंटल सर्जन घोटाला सरकार और आयोग के गले की फांस बन चुका है। प्रदेश कांग्रेस ने आयोग के कार्यालय का घेराव करने की घोषणा कर दी है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा और राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला आयोग के चेयरमैन और सदस्यों को हटाने की मांग भी कर चुके हैं। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय के इंचार्ज और पूर्व मुख्य संसदीय सचिव चौधरी रामकिशन गुर्जर ने बताया कि घेराव 7 दिसंबर 2021 को किया जाएगा। पार्टी मामलों के प्रभारी विवेक बंसल इसका नेतृत्व करेंगे। उन्होंने बताया कि एचपीएससी को सरकारी भर्तियों के लिए कम और घोटालों, पेपर लीक के लिए ज्यादा याद किया जा रहा है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी एक तरफ जहां महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ अभियान चला रही है, वहीं अब प्रदेश के लाखों बेरोजगारों की आवाज उठाते हुए एचपीएससी कार्यालय का घेराव करेगी।
पूर्व संसदीय सचिव ने बताया कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं सहित हरियाणा महिला कांग्रेस, हरियाणा युवा कांग्रेस, हरियाणा इंटक, हरियाणा कांग्रेस सेवा दल, लीगल विभाग, ओबीसी विभाग और राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और सदस्य कार्यकर्ता भी इस घेराव में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!