Thursday, June 27, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

हरियाणा के ऐलनाबाद विधानसभा उपचुनाव में यदि नही हुई जोर ज़बरदस्ती तो अवश्य जीतेगी भाजपा;- ओपी धनखड़*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के ऐलनाबाद विधानसभा उपचुनाव में यदि नही हुई जोर ज़बरदस्ती तो अवश्य जीतेगी भाजपा;- ओपी धनखड़*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगड़ ;- हरियाणा में होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव को लेकर सभी दलों ने पूरी तरह कमर कस ली हैं। सभी पार्टियों के नेता अपने प्रत्याशी की जीत का दावा कर रहे हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओपी धनखड़ ने राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज के सम्पादक राणा ओबराय से फोन पर हुई खास बातचीत में बताया हरियाणा में हालात भाजपा पार्टी के पक्ष में है। उन्होंने बताया अभी हाल ही में हुए नगरनिगम उपचुनाव में दोनों जगह गुरुग्राम और करनाल में भाजपा प्रत्याशी ने भारी अंतर से जीत हासिल की है। धनखड़ ने कहा यदि ऐलनाबाद उपचुनाव में किसी वर्ग विशेष ने जोर जबरदस्ती नही की भाजपा का प्रत्याशी भारी वोटों के अंतर से जीतेगा। धनखड़ ने एक सवाल के जवाब में बताया भारतीय राजनीति में बड़े बड़े से नेता को हार का मुंह देखना पड़ा है इसमें चाहे अटल बिहारी वाजपेयी हो या देवीलाल हो लोकतंत्र में हारजीत चलती रहती है। किसान आंदोलन के चलते व गत दिवस हरियाणा मुख्यमंत्री खट्टर द्वारा बोले गए विवादित बोल के कारण सोशल मीडिया पर सीएम बदलने के सवाल पर अध्यक्ष धनखड़ ने जवाब में बताया यह फैंसला केंद्र सरकार ने लेना होता है। मगर हमारी पार्टी में सत्यप्रकाश जरावता जैसे विधायक भी CM बन सकता है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में बताया भाजपा देशभक्त पार्टी है जब जब देश मे अराजकता फैलती है उसका मुकाबला करने के लिए भाजपा पार्टी व उसका प्रत्येक कार्यकर्ता हमेशा आगे रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!