Tuesday, July 2, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

स्पीकर गुप्ता के प्रयास से चंडीगढ़ में हरियाणा की नई विधानसभा बनने का हुआ रास्ता साफ*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
स्पीकर गुप्ता के प्रयास से चंडीगढ़ में हरियाणा की नई विधानसभा बनने का हुआ रास्ता साफ*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगड़ ;- चंडीगढ़ में हरियाणा की नई विधानसभा बनने का रास्ता साफ हो गया है। इसके साथ ही वर्तमान विधान भवन और पंजाब विश्वविद्यालय में भी प्रदेश को पूरी हिस्सेदारी मिलने वाली है। लंबे अरसे से इनके लिए प्रयासरत हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता की तीनों मांगें केंद्र सरकार ने मान ली हैं। मंगलवार शाम विधानसभा अध्यक्ष ने इन विषयों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। शाह ने विस अध्यक्ष को तीनों मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने तीनों मसलों पर विस्तार से बात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!