करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

हरियाणा गृहमन्त्री अनिल विज व मुख्य सचिव की असहमति के बावजूद हरियाणा सीएम खट्टर ट्रांसपोर्ट विभाग में क्यो करते है IPS अधिकारी की नियुक्ति !

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा गृहमन्त्री अनिल विज व मुख्य सचिव की असहमति के बावजूद हरियाणा सीएम खट्टर ट्रांसपोर्ट विभाग में क्यो करते है IPS अधिकारी की नियुक्ति!
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगड़ ;- हरियाणा गृहमन्त्री अनिल विज व मुख्य सचिव विजय वर्धन की असहमति के बावजूद भी हरियाणा सीएम खट्टर ने ट्रांसपोर्ट विभाग में IPS अधिकारी कला रामचंद्रन की नियुक्ति कर दी है। हरियाणा की IAS लाबी पहले से सीएम खट्टर के इस निर्णय के खिलाफ है! गृहमन्त्री विज भी दूसरे विभागों में आईपीएस अधिकारियों की नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री को अपने विचारों से अवगत करा चुके हैं। वैसे तो मुख्यमंत्री का विशेष अधिकार होता है कि वह किसी भी अधिकारी को कही भी नियुक्त कर सकते हैं। परन्तु जब प्रदेश का मुख्य सचिव औऱ प्रदेश का गृहमन्त्री सवैधानिक बात करे तो उसे मानना भी चाहिए? परन्तु यहाँ सब विपरीत है मुख्यमंत्री ने विरोध के बावजूद अपनी मर्जी की नियुक्ति करी। इस फैंसले का परिणाम यह होगा प्रशासनिक अधिकारियों का एक वर्ग अंदर ही अंदर सरकार की नीतियों का विरोध करने लग जायेगा! प्रदेश की जनता में मुख्यमंत्री खट्टर की पहचान एक अहंकारी शासक के रूप में देखी जाने लगेगी! इसलिए सीएम खट्टर को फैंसले लेते वक्त अपने सहयोगी मन्त्री की बात औऱ उनके मान सम्मान का भी ध्यान अवश्य रखना चाहिए!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!