Tuesday, July 2, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतरेवाड़ीरोहतकहरियाणाहिसार

हुड्डा समर्थक विधायकों के विरोध बावजूद संगठन के गठन की प्रक्रिया को कांग्रेस आलाकमान किसी भी सूरत में लटकाने को नही तैयार?*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हुड्डा समर्थक विधायकों के विरोध बावजूद संगठन के गठन की प्रक्रिया को कांग्रेस आलाकमान किसी भी सूरत में लटकाने को नही तैयार?*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगड़ ;- हरियाणा में लगभग 10 वर्ष तक मुख्यमंत्री रहे भूपेंद्र हुड्डा अपने विधायक समर्थकों से वर्तमान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा के खिलाफ दिल्ली में विरोध दर्ज करवा रहे हैं। शायद हुड्डा को आभास हो गया है कि हरियाणा कांग्रेस संगठन की घोषणा होने वाली है औऱ उसमें उनके समर्थकों को विशेष स्थान नही मिल रहा है? इसलिए हरियाणा कांग्रेस में घमासान देखने को मिल रहा है ! शैलजा जल्द से जल्द प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा करवाना चाहती है हुड्डा दबाव बना कर संगठन लिस्ट को रुकवाना चाहते हैं? इसीलिए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हड्डा और हरियाणा कांग्रेस की अध्‍यक्ष कुमारी सैलजा के बीच खींचतान बढ़ने के साथ ही पार्टी में हलचल तेज हाे गई है। हरियाणा कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों की सूची अब कभी भी जारी हो सकती है। कांग्रेस हाईकमान संगठन गठन की प्रक्रिया किसी सूरत में लटकाने को तैयार नहीं है। पूरे घटनाक्रम के बीच कुमारी सैलजा दिल्‍ली पहुंची है। सैलजा ने कहा कि संगठन की सूची तैयार हो चुकी है और यह जल्‍द जारी हो सकती है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समर्थक विधायकों के बाद प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा शनिवार दोपहर कांग्रेस मुख्यालय पहुंचीं। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। सैलजा ने वेणुगोपाल से करीब एक घंटे की मुलाकात के बाद सिर्फ इतना कहा कि संगठन की सूची तैयार है। हाईकमान को इस पर फैसला लेना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!