Saturday, July 6, 2024
Latest:
उत्तर प्रदेशउत्तराखंडचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

आज कांग्रेस पार्टी को लग सकता है बड़ा झटका, भाजपा का दामन थाम सकता हैं बड़ा कांग्रेसी नेता? भाजपा में जश्न की तैयारी

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
आज कांग्रेस पार्टी को लग सकता है बड़ा झटका, भाजपा का दामन थाम सकता हैं बड़ा कांग्रेसी नेता? भाजपा में जश्न की तैयारी
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
नई दिल्ली ;- देश में डगमगा रही कांग्रेस को आज एक और बड़ा झटका लग सकता है। जानकारी के अनुसार आज एक बड़ा कांग्रेसी नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर भारत से कांग्रेस का कोई बड़ा नेता भाजपा में शामिल हो सकता है। इस सूचना के बाद ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में हलचल बढ़ गई है। अगर ऐसा होता है तो ये कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा झटका होगा। सत्ता पर काबिज होने के सूपने देख रही कांग्रेस के लिए ये काफी बड़ा झटका हो सकता है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कौन सा नेता भाजपा में शामिल होगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इस दौरान मौजूद रहेंगे।दूसरी ओर चर्चा है कि जितिन प्रसाद भाजपा में शामिल हो सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की उम्मीदों को तगड़ा झटका लग सकता है। जितिन को चुनाव में लाने के पीछे क्या है कांग्रेस का मकसद ?। बता दें हाल ही में संपन्न हुए पश्चिम बंगाल चुनाव में जितिन राज्य के प्रभारी थे और वहां पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली थी। बीते साल ही जितिन प्रसाद ने अपनी अगुवाई में एक ब्राह्मण चेतना परिषद नाम से संगठन स्थापित किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!